फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 World Cup 5 Indian Players To Watch Out For

FIFA U-17 WC: इन 5 खिलाड़ियों पर होगा टीम इंडिया को जीत दिलाने का दारोमदार

Fri, 06 Oct 2017 08:15 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 06 Oct 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 World Cup 5 Indian Players To Watch Out For
भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम - फोटो : twitter

फुटबॉल के महाकुंभ फीफा अंडर-17 वर्ल्‍डकप का आगाज आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ शुक्रवार रात आठ बजे करेगा।

विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित विश्व की 24 दिग्‍गज टीमें भाग ले रही हैं। 23 दिन तक चलने वाले अंडर 17 वर्ल्ड कप में इन 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट में कुल 52 मैच देश के 6 शहरों में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


आइये आपको बताते हैं भारत के इन 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे जिन पर सबकी निगाहें टिकी हैं:-

 

धीरज सिंह

FIFA U-17 World Cup 5 Indian Players To Watch Out For
धीरज सिंह

4 जुलाई 2000 को मणिपुर में जन्मे धीरज सिंह भारतीय टीम के गोलकीपर हैं। उनकी पसंदीदा टीम रीयल मैड्रिड और बैंगलुरू एफसी है। धीरज ने 42 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और मौजूदा टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।

वो 2013 के बाद से ही राष्ट्रीय टीम के साथ खेल रहे हैं और उसी साल भारत ने एसएएफएफ अंडर -16 चैम्पियनशिप में जीत हासिल की थी। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप को लेकर धीरज ने कहा कि इस टूर्नामेंट में खेलना एक बड़ी चुनौती है। मगर मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

अमरजीत सिंह कियाम

FIFA U-17 World Cup 5 Indian Players To Watch Out For
अमरजीत सिंह कियाम

मिडफील्डर अमरजीत सिंह कियाम को फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिये भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। मणिपुर के थाउबाल जिले की हाओखा ममांग गांव के रहने वाले अमरजीत का जन्म 6 जनवरी 2001 को हुआ था।

अमरजीत के लिये यहां तक का सफर काफी मुश्किल भरा रहा है। इनके पसंदीदा खिलाड़ी आंद्रे इनिएस्ता और उदांता सिंह हैं। अमरजीत की पसंदीदा क्लब टीमें नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और बार्सिलोना है।

विज्ञापन

कोमल थाटल

FIFA U-17 World Cup 5 Indian Players To Watch Out For
कोमल थाटल

कोमल थाटल सिक्किम के रहने वाले हैं। वो मिडफील्डर हैं। थाटल के पसंदीदा खिलाड़ी मिडफील्डर यूजीनसन लिंगदोह और पसंदीदा क्लब बार्सिलोना है। इनका जन्म 9 सितंबर 2000 को सिक्किम के नाथंग में हुआ था।

एस समय ऐसा था कि 17 वर्षीय कोमल थाटल के पास फुटबॉल खरीदने तक के पैसे नहीं थे। थाटल 2011 में नामची खेल एकेडमी से जुड़े और उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर इसके मुख्य कोच ने 2014 में उन्हें एआईएफएफ के शिविर में गोवा भेजा, जहां से उन्होंने विश्व कप टीम में जगह बनाई।

पिछले साल ब्रिक्स कप में उन्होंने ब्राजील के खिलाफ गोल भी किया था। जिसमें टीम को 1-3 से हार मिली थी।
 

संजीव स्टालिन

FIFA U-17 World Cup 5 Indian Players To Watch Out For
संजीव स्टालिन

संजीव स्टालिन बेंगलुरु के रहने वाले हैं। स्टालिन का जन्म 17 जनवरी 2001 को हुआ था। स्टालिन डिफेंडर के साथ-साथ डेड बॉल स्पेशलिस्ट भी हैं। यानी वे फ्री किक, कॉर्नर किक आदि जमाने में माहिर हैं।

इनके पसंदीदा खिलाड़ी स्टालिन सीनियर और डिएगो माराडोना हैं। और पसंदीदा क्लब टीमें लकी स्टार और अर्सेनल हैं। इन्होंने सीएफए के लिए एआईएफएफ के खिलाफ अच्छा खेला था, जिसके कारण इनको अंडर-17 में खेलने का मौका मिला।

अनिकेत जाधव

FIFA U-17 World Cup 5 Indian Players To Watch Out For
अनिकेत जाधव

भारतीय टीम के स्टाइकर अनिकेत जाधव  का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। इनके पसंदीदा खिलाड़ी नेमार और पसंदीदा क्लब टीमें पूणे एफ सी और बार्सिलोना है।

अनिकेत जाधव ने 14 साल की उम्र में फुटबॉल की दुनिया में प्रवेश किया और 2014 में एफसी बायर्न म्यूनिख यूथ कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश को गौरवान्वित किया।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की नजर पड़ने से पहले अनिकेत ने नेशनल लेवल पर कई मैच जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed