{"_id":"59e65acb4f1c1b6e548b7d93","slug":"fifa-u-17-world-cup-2017mali-ease-into-the-quarter-finals-defeated-iraq-by-5-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 WC: इराक का सपना तोड़ माली ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 WC: इराक का सपना तोड़ माली ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
माली बनाम इराक
- फोटो : FIFA
पिछले फीफा अंडर 17 विश्वकप की उपविजेता रही माली ने दो साल बाद भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक बार फिर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के पांचवे प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माली ने इराक के अंतिम आठ में पहुंचने की सपने को चकनाचूर कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में ईरान की तरह इराक के पास भी अंतिम आठ में जगह बनाने का मौका था। लेकिन मैच पूरी तरह एकतरफा रहा और अंत में इराक ने 5-1 से के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।
मैच का पहला गोल माली के नाम रहा। 25वें मिनट में माली के द्राम ने सटीक शाट जड़कर गेंद को गोल के अंदर पहुंचा दिया और इसी के साथ शुरुआती बढ़त भी बना ली। इसके बाद माली ने आक्रमण जारी रखा और 33वें मिनट में दिआये के गोल की मदद से बढ़त को दोगुना कर लिया। इसके साथ ही मैच में उसका पलड़ा भारी हो गया। दो गोल के साथ हाफ टाइम तक माली ने अपनी पकड़ मैच में मजबूत कर ली थी।
दूसरे हाफ की शुरुआत में दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी। 73 वें मिनट में माली के कोनाटे के तीसरा गोल दागते ही इराक के लिए साफ तौर पर क्वार्टर फाइनल्स के दरवाज़े बंद होते दिखाई दिए।
विज्ञापन
तीन गोल से पिछड़ने के बाद बावजूद इराक ने गोल करने की कोशिश नहीं छोड़ी। इराक की ओर से अल करीम ने 85वें मिनट में इराक के लिए गोल किया लेकिन तब तक मैच में वापसी की संभावना खत्म हो चुकी थीं। इसके बाद कमारा ने तीन मिनट शेष रहते इराकी रक्षा पंक्ति को भेदने में सफलता हासिल की और 87वें मिनट में बढ़त को 4-1 कर दिया। इसके बाद इजरी टाइम में भी माली ने एक और गोल कर मुकाबला एक के मुकाबले 5 गोल से अपने नाम कर लिया और