{"_id":"59e64c754f1c1baf678b643c","slug":"fifa-u-17-world-cup-2017-iran-hold-off-mexico-to-make-last-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 WC: मैक्सिको को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ईरान ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 WC: मैक्सिको को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ईरान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ईरानी फुटबॉल टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा अंडर-17 विश्वकप के तीसरे प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को ईरान ने मैक्सिको को 2-1 से मात देकर टूर्नामेंट में एशियाई चुनौती को बरकरार रखते हुए अंतिम आठ में जगह पक्की की। ईरान की ओर से मोहम्मद शरीफी (7वां मिनट), अलाहयर सैयद (11) ने गोल किए। मैक्सिको का एकमात्र गोल रोबर्टा डी ला रोसा (37) ने किया।
मैच की पहली सफलता ईरान के हाथ लगी। मैच के सातवें मिनट में शरीफी पेनल्टी को गोल में बदलने में सफल हुए और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके कुछ ही देर बार 11वें मिनट में सय्यद ने करिश्माई गोल गोल कर ईरान की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद मैक्सिको की टीम ने जवाबी हमला करते हुए 37वें मिनट में अपना पहला गोल किया। दी ला रोज़ा गोल कर स्कोर को 2-1 पर ले आए। हाफ टाइम में तक स्कोर में कोई तब्दीली नहीं हुई और ईरान ने पहले हाफ का समापन 1 गोल की बढ़त के साथ किया।
गोवा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोमांच बना रहा। दूसरे हाफ में मैक्सिको की वापसी की कोशिशें पूरी तरह नाकाम रही। ईरानी रक्षापंक्ति को भेदने की उनकी पूरी कोशिशें नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में दोनों में कोई भी टीम विपक्षी गोल पोस्ट को नहीं भेद पाईं और अंत में 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर ईरान ने अंतिम आठ में जगह बना ली।