{"_id":"59dd286b4f1c1bd7538b6ce3","slug":"fifa-u-17-world-cup-2017-iran-beat-germany-by-4-0-and-reached-in-to-knock-out-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World Cup 2017: हुआ बड़ा उलटफेर, जर्मनी को करारी मात देकर नॉकआउट में पहुंचा ईरान ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World Cup 2017: हुआ बड़ा उलटफेर, जर्मनी को करारी मात देकर नॉकआउट में पहुंचा ईरान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
ईरान बमाम जर्मनी
- फोटो : FIFA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने शानदार पदर्शन करते हुए यूरोपियन पावर हाउस जर्मनी को 4-0 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप सी के इस मैच में ईरान की ओर से यूनेस डेल्फी ने छठे और 42वें जबकि अल्लाहयार सय्यद ने 49वें व वाहिद नामदारी ने 75वें मिनट में गोल दागा। ईरान के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।
जर्मनी ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं और उसे एक में जीत जबकि एक में हार मिली है। तीन अंक के साथ जर्मनी की टीम ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर है। जर्मनी के लिए इस मुकाबले में कुछ भी सही नहीं रहा। मिडफील्ड में भी उसने कई गलतियां की। जर्मनी की टीम विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति के सामने कड़ी चुनौती नहीं पेश कर सकी। ईरान ने अपने पहले मुकाबले में गिनी को हराया था। जर्मनी ने अपने शुरुआती मैच में कोस्टा रिका को 2-1 से मात दी थी। नॉकआउट में जगह बनाने के लिए अब उसे गिनी के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा।