फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 WC Final: England vs Spain live Kolkata 

#FIFAU17WC LIVE इंग्लैंड बना अंडर-17 विश्वचैंपियन, रोमांचक मैच में स्पेन को दी 5-2 से मात

Sat, 28 Oct 2017 10:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 28 Oct 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 WC Final: England vs Spain live Kolkata 
विश्वकप ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड फुटबॉल टीम - फोटो : PTI
भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित फीफी अंडर-17 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 के अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। पहला हाफ जहां स्पेन के नाम रहा वहीं दूसरा हाफ इंग्लैंड के नाम रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। अंडर 17 विश्वकप के इतिहास में हार जीत का ये सबसे बड़ा अंतर है। चौथा बार विश्वकप फाइनल खेल रही स्पेन का सपना इंग्लैंड ने तोड़ दिया। वहीं पहली बार फाइनल में पहुंची इंग्लैंड ने खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने स्पेन को मात देकर अंडर 17 यूरोपियन चैंपियनशिप के फाइनल में मिला हार का हिसाब भी चुकता कर लिया है।  
विज्ञापन


फीफा अंडर-17 विश्वकप के कोलकाता में खेले गए फाइनल के दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-2 की बराबरी कर ली। 58वें मिनट में गिब्स व्हाइट ने गोल कर पहले हाफ में पिछड़ी इंग्लैंड को स्पेन की बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। फाइनल के पहले हाफ में स्पेन ने 2-1 की बढ़त बना ली थी। स्पेन के लिए स्टार रहे सर्जियो गोमेज ने 2 गोल किए। पहले हाफ में इंग्लैंड के लिए ब्रूस्टर ने एक गोल किया। इंग्लैंड ने अपने पास ज्यादा समय गेंद रखी लेकिन ज्यादा गोल करने में स्पेन कामयाब रहा। 
विज्ञापन



 मैच की इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की पहले ही मिनट में स्पेनिश गोलकीपर ने गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचने से बचा लिया। लेकिन मैच के दसवें मिनट में स्पेन ने आक्रमण करते हुए खाता खोला और सर्जियो गोमेज ने पहला गोल कर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलवा दी। यह गोमेज का 7 मैचों में तीसरा गोल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद इंग्लैंड का जवाबी आक्रमण जारी रहा लेकिन वो अपने प्रयासो को गोल में तब्दील नहीं कर सकी। मैच के 30वें मिनट में स्पेन की ओर से स्ट्राइर गोमेज ने दूसरा गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दुगना कर दिया। स्टीवेन के क्रास को गोल तक पहुंचाने में उन्होंने कोई गलती नहीं की।  

 
42 वें मिनट में इंग्लैंड के हडसन का प्रयास बेकार चला गया। गेंद ने स्पेनिश गोलकीपर को पछाड़ दिया लेकिन गेंद पोल पर लगाकर बाहर चली गई। लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड ने जवाबी हमला जारी रखा। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टार रहे  ब्रूस्टर ने उन्हें फाइनल में पहली सफलता दिलाई और स्कोर को 2-1 पर ले आए। कोलकाता में खेले तीन मैचों में उनका ये सातवां गोल था। इसके बाद 45 में मिनट में इंग्लैंड को फ्री किक हासिल हुई लेकिन उनका ये प्रयास बेकार गया। इसके तत्काल बाद मैच रेफरी ने हाफ टाइम की घोषणा कर दी। 
   

दूसरे हाफ के शुरुआती 15 मिनट में दोनों टीमें कुछ धीमा खेलती दिखीं लेकिन 58वें मिनट में गिब्स व्हाइट ने इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। फिलिप फोडेन ने स्टीवन सेसेग्नॉन को पास दिया। सेसेग्नॉन के क्रास को व्हाइट ने सीधे गोल पर पहुंचा दिया। 
 

69वें मिनट में फोडेन ने स्पेनिश गोल को भेद कर इंग्लैंड को 3-2 से बढ़त दिला दी। 31वें मिनट में 2-0 से पिछड़न के बाद 38 वें मिनट में 3-2 की बढ़त हासिल करना इंग्लिश टीम के लिए बड़ा रोचक रहा। इंग्लैंड की आक्रमण पंक्ति ने पिछड़ने के बावजूद अपना विश्वास नहीं खोया और शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए 25 मिनट के अंतराल में तीन गोल दाकर विश्वविजेता बनने के मुहाने पर पहुंचा दिया। 
 
हडसन ओडोई चौथा गोल कर इंग्लैंंड को विश्व विजेता बनने के करीब पहुंचा दिया। 
 

इसके बाद पांचवां गोल दागकर इंग्लैंड ने विश्वविजय निश्चत कर ली। फोडेन ने मैच में अपना दूसरा गोल किया। 
 


दोनों टीमें इस प्रकार हैं। इंग्लैंड ने अपनी सेमीफाइनल की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 
 
भारत की फुटबॉल राजधानी कोलकाता के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक है। यहां आज स्पेन और इंग्लैंड के बीच फीफा अंडर-17 विश्वकप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। जो भी टीम खिताब पर कब्जा कर लेकिन दुनिया को एक नया विजेता मिलने वाला है। स्पेन इससे पहले तीन बार फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है लेकिन अब तक उसे खिताबी जीत हासिल नहीं हुई है। वहीं इंग्लैंड पहली बार अंडर-17 विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed