{"_id":"59f556394f1c1bf4688b7f14","slug":"fifa-u-17-wc-brazil-colts-beat-mali-2-0-to-take-consolation-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":" FIFA U-17 World Cup: ब्राजील ने माली को 2-0 से मात देकर जीता कांस्य ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World Cup: ब्राजील ने माली को 2-0 से मात देकर जीता कांस्य
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
ब्राजील टीम
- फोटो : indian express
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में तीन बार की खिताबी चैंपियन रही ब्राजील ने शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट में माली को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही ब्राजील फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, इस जीत के साथ ब्राजील ने फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप में दूसरी बार कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
बता दें कि यह दूसरा मौका है, जब यह लैटिन अमेरिकी देश तीसरे स्थान पर रहा है। इससे पहले ब्राजील ने पहले संस्करण में तीसरा स्थान हासिल किया था। हालांकि उस समय ये टूर्नामेंट अंडर-16 वर्ल्ड कप के तौर पर खेला गया था। उपविजेता माली के लिए शायद नसीब ही खराब कही जा सकती है कि पूरे मैच के दौरान अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी मैच में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पढ़ेंः- FIFA U-17 World Cup: जानिए किसे मिला गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन गल्व पुरस्कार
विज्ञापन
गौरतलब है कि अच्छे प्रदर्शन ना करने के बावजूद भी ब्राजील दो गोल से जीतने में सफल रहा। पहले और दूसरे हाफ में भी माली की तरफ अच्छा प्रदर्शन किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी माली को चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
बता दें कि ब्राजील को पहला गोल उसे माली के गोलकीपर यूसुफ कोइटा की चूक से मिला। पहला गोल 55वें मिनट में हुआ। जबकि 89वें मिनट में भी ब्राजील को एक अच्छा मौका मिला, जिसमें वो नहीं चूका। यूरी एल्बर्टो के शॉट पर गेंद माली के गोलपोस्ट में घुस गई और ब्राजील ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके अलावा पूरे मैच के दौरान माली के खिलाड़ी ही हावी रहे। ब्राजील की तरफ से गोलकीपर गैब्रियल ब्राजाओ ने अच्छा प्रदर्शन किया।