फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa u-17 wc 2017: spain beat mali in second semifinal by 3-1

FIFA U-17 WC: स्पेन ने तोड़ा माली का लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने का सपना

Wed, 25 Oct 2017 10:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 25 Oct 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
fifa u-17 wc 2017: spain beat mali in second semifinal by 3-1
स्पेनिश फुटबॉल टीम
फीफा अंडर-17 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में  यूरोपियन पावर हाउस स्पेन का टिकी-टका स्टाइल माली की आक्रामक शैली पर भारी पड़ा। स्पेन ने पिछली बार की उपविजेता माली का लगतार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन ने माली को 3-1 के अंतर से मात दी। 28 अक्टूबर को कोलकाता में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग होगी। 
विज्ञापन

 
स्पेन ने शानदार खेल दिखाते हुए 19वें मिनट में पहला गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अबेल रुइज़ ने एक बार फिर पेनल्टी को गोल में तबदील कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद स्पेन के लिए 43वें मिनट में सेजार और रुइज की जुगलबंदी ने स्पेन के लिए दूसरे गोल का रास्ता बनाया। सेजार ने रुइज को पास दिया और उन्होंने गेंद को गोल पोस्ट तक पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। इस गोल के साथ स्पेन ने पहले हाफ का अंत 2-0 की बढ़त के साथ किया। माली ने पहले हाफ में गोल के कई मौके बनाए लेकिन उन्हें गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन


दूसरे हाफ की शुरुआत में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी। लेकिन 71वें मिनट में टोर्रेस ने तीसरा गोल कर माली के फाइनल में पहुंचने के रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया। इस गोल के तीन मिनट बाद माली मैच में अपना पहला गोल करने में कामयाब हुई। लैसान नादिया ने माली के लिए सेमीफाइनल का इकलौता गोल किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी था। अंतिम 15 मिनट में 2 गोल कर मैच में बराबरी करने की माली के सामने चुनौती थी लेकिन वह उस चुनौती से पार नहीं पा सकी। माली ने 29 बार गेंद को गोल पोस्ट के पार पहुंचाने की कोशिश की लेकिन केवल एक बार सफल हो सकी। वहीं स्पेन ने 10 बार गोल पर गेंद दागी जिसमें से तीन बार गोल पोस्ट को पार करने में सफल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही स्पेन ने फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इससे एक बात तो निश्चित हो गई है कि अंडर-17 विश्वकप का खिताब इस बार नई टीम के सिर सजेगा। वहीं तीसरे स्थान के लिए माली और ब्राजील के बीच 28 तारीख को भिडंत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed