फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa u-17 wc 2017: Brazil will face England in semi final in kolkata

FIFA U-17 WC: सेमीफाइनल में ब्राजील से भिड़ेगी इंग्लैंड, होगी कांटे की टक्कर

Tue, 24 Oct 2017 11:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 24 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
fifa u-17 wc 2017: Brazil will face England in semi final in kolkata
फीफा अंडर-17 विश्वकप सेमीफाइनल
विश्व फुटबाल की महाशक्ति ब्राजील का सामना फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को आत्मविश्वास से ओतप्रोत इंग्लैंड से कोलकाता में होगा। दोनों टीमें अबतक टूर्नामेंट में अपराजित रही हैं ऐसे में दोनों टीमें के बीच सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


एक तरफ जहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने अमेरिका को 4-1 के बड़े अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं दूसरी तरफ ब्राजील क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के सामने हार से बाल-बाल बचा। पहले 70 मिनट में 1-0 से पिछड़ रही ब्राजीलियाई टीम ने अंतिम 20 मिनट में करिश्माई खेल दिखाया। अंतिम 20 मिनट में 2 गोल दागकर जर्मनी के जबड़े से जीत छीन ली। 
विज्ञापन


पहले यह मैच गुवाहाटी में खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण अंतिम समय में पिच खराब होने के कारण मैच को गुवाहाटी से कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को परेशानी जरूर हुई क्योंकि वे गुवाहाटी पहुंच गए थे और उन्हें कुछ घंटे में ही कोलकाता की फ्लाइट लेनी पड़ी। यह मैच कोलकाता के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा है। एक बार फिरयुवा भारती स्टेडियम  पर हजारों की तादाद में दर्शक ब्राजील के साथ होंगे। पेले की 1977 की कोलकाता यात्रा के बाद से यहां के फुटबालप्रेमी हमेशा से ब्राजील के समर्थक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में खेलने का इंग्लैंड का अनुभव अच्छा है। उसने यहां तीन ग्रुप मैच और प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले। जिसके बाद क्वार्टर फाइनल खेलने गोवा के मडगांव पहुंची। क्वार्टर फाइनल में अमेरिका को 4-1 से मात देने के बाद इंग्लैंड के हौसले बुलंद हैं। उसकी टीम में इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लबों के कई युवा खिलाड़ी हैं। अभी तक उसने टूर्नामेंट में तीन ही गोल गंवाये हैं लेकिन ब्राजील के पोलिन्हो, लिंकन, एलेन और ब्रेनेर के सामने इस प्रदर्शन को बरकरार रख पाना मुश्किल होगा।


ब्राजील ने ग्रुप डी के पहले दो मैच कोच्चि में  और एक मैच गोवा में खेला। तीनों मैचों में जीत हासिल करने के बाद कोच्चि में प्री-क्वार्टर फाइनल में होंडुरस को और कोलकाता में खेले क्वार्टर फाइनल जर्मनी को मात दी। अब उसका मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से है। सबसे अच्छी बात यह है कि उसके खिलाफ अब तक केवल दो ही गोल हुए हैं। लेकिन इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल किए हैं।  ऐसे में बुधवार को मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed