{"_id":"5de1514f8ebc3e54c20b9067","slug":"fifa-team-inspects-kalinga-stadium-for-under-17-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा की टीम ने किया कलिंगा स्टेडियम का मुआयना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा की टीम ने किया कलिंगा स्टेडियम का मुआयना
Sat, 30 Nov 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 30 Nov 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
फीफा
- फोटो : social media
अगले साल होने वाले अंडर 17 महिला विश्व कप के स्थल के तौर पर अस्थायी मंजूरी पाने वाले कलिंगा स्टेडियम का फीफा की टीम ने शुक्रवार एक बार फिर मुआयना किया। फीफा की टीम के साथ स्थानीय आयोजन समिति के सदस्य भी थे।
विज्ञापन
फीफा के प्रोजेक्ट लीड ओलिवर वोग्ट ने कहा, ‘हम यहां फिर आकर बहुत खुश है क्योंकि इस शहर में खेलों को लेकर जुनून है। यहां हॉकी विश्व कप हो चुका है और अब फुटबॉल की बारी है। भुवनेश्वर का चयन होता है तो यहां अंडर 17 महिला विश्व कप काफी सफल होगा।’ इससे पहले फीफा की टीम कोलकाता और गुवाहाटी का दौरा कर चुकी है। यह टूर्नामेंट दो से 21 नवंबर 2020 के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन