{"_id":"5b492c544f1c1b3f748b4853","slug":"fifa-president-giani-infantino-says-this-is-the-best-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने कहा- अब तक का सबसे सफल विश्व कप रहा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने कहा- अब तक का सबसे सफल विश्व कप रहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
गियानी इन्फेंटिनो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा केअध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने मौजूदा विश्व कप को अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप करार दिया और कहा कि इस टूर्नामेंट ने मेजबान देश रूस के प्रति धारणा को बदल डाला है।
विज्ञापन
वालेंटियर्स की रेड यूनिफार्म पहने इन्फेंटिनो विश्व कप की सफलता से काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने फ्रांस और क्रोएशिया के बीच रविवार को होने वाले फाइनल से दो दिन पहले कहा कि मैं पिछले काफी समय से कह रहा था कि यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप होगा और अब मैं पूरे विश्वास के साथ यह बात कह सकता हूं।
विज्ञापन
फीफा अध्यक्ष ने रूस की मेजबानी की जमकर तारीफ करते हुए कहा,रूस के बारे में लोगों की जो पूर्व में धारणा थी, वह अब बदल चुकी है। रूस वास्तव में एक फुटबॉल देश बन गया है जहां फुटबॉल देश का डीएनए और संस्कृति बन गई है। सभी ने पाया है कि यह बेहद खूबसूरत देश और तहेदिल से स्वागत करने वाला देश है।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ कर जाएगा और इस बात की योजना बनाई जा चुकी है कि इन स्टेडियमों का भविष्य में पूरा इस्तेमाल किया जाएगा। इन्फेंटिनो ने कहा कि स्टेडियम 98 फीसदी भरे रहे, विदेश से 10 लाख प्रशंसक यहां आए और उन्होंने इस देश की खूबसूरती को पहचाना, तीन अरब से ज्यादा लोगों ने इसे टीवी पर देखा और एक अरब लोग दुनिया भर से फाइनल देखने वाले हैं।