फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa hindi news: australia to take on netherlands

'मजबूत' डच टीम के सामने होंगे कंगारू

Wed, 18 Jun 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jun 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: australia to take on netherlands

वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में नंबर वन टीम स्पेन को धूल चटाने के बाद नीदरलैंड्स के सामने कंगारू होंगे, जिसका लक्ष्य कम से कम अंतर से हारने का होगा।

विज्ञापन


सुधरे प्रदर्शन के साथ वर्ल्ड कप खेल रही डच टीम बुधवार को पोर्टो एलेग्री में अपने अगले ग्रुप-बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को ध्वस्त कर विजयी रथ को जारी रखने उतरेगी।
विज्ञापन


नीदरलैंड्स ने पिछले मैच में गत चैंपियन स्पेन को हराकर 2010 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में मिली हार का बदला लिया था और अब उसका मकसद विजयी रथ बरकरार रखकर ग्रुप चरण का रास्ता तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में चिली के हाथों 1-3 से हार के बाद लगातार दूसरी हार टालने का दबाव होगा। हालांकि कंगारू चुनौती इस मैच में कमजोर मानी जा रही है।


30 वर्षीय राबिन वैन पर्सी और आर्जेन राबेन स्पेन के खिलाफ डच टीम की जीत में हीरो बनकर उभरे थे और इस बार भी वह पिछला वाला प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे।

नीदरलैंड्स 2010 से पहले 1974 और 1978 में वर्ल्ड कप फाइनल का सफर तय कर चुकी है और तीनों ही बार उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा।

दोनों टीमें अपने पिछले दोनों मुकाबलों में ड्रॉ खेल चुकी हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2008 में इनडोवेन में 2-1 से नीदरलैंड्स को हराया था। ऑस्ट्रेलिया का यह तीसरा वर्ल्ड कप है। इससे पहले वह कंगारू टीम 1978 और 2006 में वर्ल्ड कप फाइनल्स में खेल चुकी है।

ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया के अलावा वर्ल्ड चैंपियन स्पेन, चिली और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed