{"_id":"5b1663344f1c1bb36e8b6415","slug":"fifa-flash-back-argentina-become-first","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीफा फ्लैशबैक: और इस तरह अर्जेंटीना के रूप में दुनिया को मिला नया चैंपियन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा फ्लैशबैक: और इस तरह अर्जेंटीना के रूप में दुनिया को मिला नया चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना का विश्व कप जीतने का सपना आखिरकार साकार हो गया। मारियो के दो शानदार गोल के दम पर अर्जेंटीना फाइनल में नीदरलैंडस को 3-1 से हराकर यह ट्रॉफी जीतने वाला पांचवां देश बना। यही नहीं वह विश्व विजेता बनने वाला पांचवां मेजबान देश भी बना। इससे पहले उरुग्वे, इटली, इंग्लैंड और वेस्ट जर्मनी ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे। ब्राजील ने इटली को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
ईरान का पदार्पण
ईरान ने विश्व कप में पदार्पण किया। एशियाई से क्वालिफाई करने वाला ईरान ग्रुप चरण के तीन मुकाबलों में से दो हार और एक ड्रॉ खेलकर शुरुआत में ही बाहर हो गया। उसने आठ गोल खार और दो किए। अफरीकन जोन से पहली बार खेलने वाली ट्यूनिशियाई टीम भी ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई। उसने तीन मुकाबलों में से एक जीता, एक हार और एक ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
अर्जेंटीना विश्वकप (1978) की झलकियां
- यह आखिरी विश्व कप था जो 16 टीमों के साथ खेला गया। इसके बाद टीमों की संख्या बदलती रही।
- कब से कब तक: 01 से 25 जून
- टीमें : 16 , मैच : 38, गोल : 102
- 02 हैट्रिक टूर्नामेंट में लगी। एक पेरू के टी कुबिलास और एक नीदरलैंड्स के रोब ने दागी
- 06 गोल करने वाले अर्जेंटीना के मारियो केंपेस को गोल्डन बूट से नवाजा गया