{"_id":"5e7abcfb8ebc3e78b7130924","slug":"fifa-campaign-against-covid-19-sunil-chhetri-and-lionel-messi-will-come-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड 19 के खिलाफ फीफा का अभियान- मेसी के साथ सुनील छेत्री भी करेंगे लोगों को जागरूक","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोविड 19 के खिलाफ फीफा का अभियान- मेसी के साथ सुनील छेत्री भी करेंगे लोगों को जागरूक
Wed, 25 Mar 2020 07:37 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान सुनील छेत्री फीफा द्वारा कोविड 19 महामारी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में शामिल 28 मौजूदा और पूर्व फुटबॉल सितारों में से होंगे। फीफा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें नामचीन फुटबॉलर लोगों को बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए पांच कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
'पास द मैसेज टू किक आउट कोरोना वायरस' अभियान में लोगों को हाथ धोने, खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखने, चेहरा नहीं छूने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। इस अभियान में छेत्री के अलावा लियोनेल मेसी, विश्व कप विजेता फ्लिप लाम, इकेर सेसिलास और कार्लेस पुयोल शामिल हैं।
विज्ञापन
फीफा अध्यक्ष जियान्नी इनफेन्टिनो ने कहा कि हमें कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करना होगा। फीफा ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर यह प्रयास किया है। मैं दुनिया भर के फुटबॉल जगह से इस संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन