फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Awards 2023: Lionel Messi and Aitana Bonmati win best player awards

Fifa Awards 2023: लियोनल मेसी बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, महिलाओं में ऐताना बोनमती ने जीता अवॉर्ड

Tue, 16 Jan 2024 10:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 10:32 AM IST
सार

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। उन्होंने करीबी मुकाबले में नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
FIFA Awards 2023: Lionel Messi and Aitana Bonmati win best player awards
लियोनल मेसी, ऐताना बोनमती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। उन्होंने करीबी मुकाबले में नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पीछे छोड़ा। वहीं, महिलाओं में ऐताना बोनमती ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। 
विज्ञापन


सितारों से सजे एक समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्ट्राइकर ऐताना बोनमती को द बेस्ट फीफा अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्रबंधक का पुरस्कार जीता, जबकि इंग्लैंड की कोच सरीना विगमैन ने रिकॉर्ड चौथी बार महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता। गार्डियोला ने इंटर मिलान के सिमोन इंजाघी और नेपोली के लुसियानो स्पैलेटी को हराकर यह सम्मान हासिल किया। मैनचेस्टर सिटी के स्टॉपर एडरसन ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर का पुरस्कार जीता, जबकि मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड की नंबर एक मैरी इयरप्स ने लंदन में हुए समारोह में सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


मेसी ने हालैंड के साथ टाई-ब्रेकर कैसे जीता
लियोनेल मेसी ने कतर में अर्जेंटीना की पुरुष टीम को विश्व कप जिताने में अपने योगदान के लिए 2022 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। पेरिस सेंट-जर्मन के साथ लीग एक खिताब जीतने और मेजर लीग सॉकर में अपने पहले सीजन में इंटर मियामी को लीग कप जीताने के बाद मेसी एक बार फिर इस अवॉर्ड की रेस में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी ने मैनचेस्टर सिटी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 52 गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड और अपने पूर्व साथी किलियन म्बाप्पे को पीछे छोड़ा। मेस्सी ने 2019 का सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता था और इससे पहले पांच मौकों (2009, 2010, 2011, 2012, 2015) पर यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने कुल आठवीं बार यह सम्मान हासिल किया है।

पुरस्कार के लिए फीफा रेटिंग प्रणाली में मेसी और हालैंड 48-48 अंकों के साथ बराबरी पर थे। हालांकि, राष्ट्रीय टीम के कप्तानों के अधिक वोटों के कारण मेसी ने पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों का निर्णय राष्ट्रीय टीम के कप्तानों, कोचों, पत्रकारों और प्रशंसकों के वोटों की गिनती के बाद किया जाता है।

मेसी को वोट देने वालों में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री, हैरी केन और मोहम्मद सलाह भी शामिल थे। अर्जेंटीना के कप्तान ने खुद एमबाप्पे और अपने साथी जूलियन अल्वारेज से पहले हालैंड के लिए वोट किया। फीफा के नियमों के अनुसार, यदि फाइनलिस्ट अंकों के आधार पर बराबर होते हैं, तो मतदाताओं के अपने समूह (इस मामले में कप्तान) में से सबसे पहली पसंद वाले व्यक्ति को विजेता घोषित किया जाएगा।

एताना बोनमती सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक शानदार सीजन के बाद बार्सिलोना स्टार ऐटाना बोनमती ने 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। 25 वर्षीय मिडफील्डर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की हकदार थीं। क्योंकि, उन्होंने 2023 में स्पेन को अपने पहले विश्व खिताब और बार्सिलोना को घरेलू और यूरोपीय खिताब दिलाया।


एताना बोनमती ने कहा “मैं सभी नामांकितों को बधाई देना चाहती हूं और यह भी कहना चाहूंगी कि मुझे उन महिलाओं की शक्तिशाली पीढ़ी का हिस्सा होने पर गर्व है जो खेल और दुनिया के नियमों को बदल रही हैं। कुछ हफ्ते पहले, जब 2023 समाप्त हुआ, तो मैं पुरानी यादों में खो गई क्योंकि यह एक असाधारण और अद्वितीय साल था, जिसे मैं अपने पूरे जीवन भर याद रखूंगी। इस पुरस्कार को हासिल करके 2024 की शुरुआत करना अविश्वसनीय है। मैं इसका श्रेय उन टीमों को देती हूं जिनमें मैं खेली, बार्सिलोना और राष्ट्रीय टीम। मैं इसका श्रेय उन सीजन को देती हूं जो हमारे पास थे।" 
 

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरस्कार 2023: अंकों के साथ पूरी सूची

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी

विजेता: लियोनेल मेसी (48 अंक)
उपविजेता: एर्लिंग हालैंड (48 अंक)
तीसरा स्थान: किलियन एमबाप्पे (35 अंक)

फीफा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

विजेता: ऐटाना बोनमती (52 अंक)
उपविजेता: लिंडा कैसेडो (40 अंक)
तीसरा स्थान: जेनी हर्मोसो (36 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर

विजेता: एडरसन (23 अंक)
उपविजेता: थिबाउट कोर्टोइस (20 अंक)
तीसरा स्थान: यासीन बौनौ (16 अंक)\

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर

विजेता: मैरी अर्प्स (28 अंक)
उपविजेता: कैटालिना कोल (14 अंक)
तीसरा स्थान: मैकेंज़ी अर्नोल्ड (12 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच

विजेता: पेप गार्डियोला (28 अंक)
उपविजेता: लुसियानो स्पैलेटी (18 अंक)
तीसरा स्थान: सिमोन इंजाघी (11 अंक)

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच

विजेता: सरीना विगमैन (28 अंक)
उपविजेता: एम्मा हेस (18 अंक)
तीसरा स्थान: जोनाटन गिराल्डेज़ (14 अंक)

फीफा पुस्कस पुरस्कार: गुइलहर्मे माद्रुगा

फीफा फेयर प्ले अवार्ड: ब्राजील की राष्ट्रीय टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed