फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FC Pune City beat Jamshedpur FC by 2-1 in isl 2018

ISL 2018: पुणे ने दर्ज की पहली जीत, जमशेदपुर को 2-1 से हराया

Wed, 21 Nov 2018 10:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
FC Pune City beat Jamshedpur FC by 2-1 in isl 2018
isl 2018

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में पहली जीत का इंतजार कर रही एफसी पुणे सिटी को आखिरकार जीत मिल ही गई। बुधवार को पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया।

विज्ञापन


पहले हाफ के शुरुआती के 5वें मिनट में ही पुणे सिटी की तरफ से डिएगो कार्लोस ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके कुछ ही देर के बाद जमशेदपुर की तरफ से सुमित पासी ने कार्लोस के गोल का बदला लेकर 10वें मिनट में शानदार गोल किया और अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। खेल के दूसरे हाफ में दोनों ही टीमें बढ़त के लिए काफी प्रयासरत रही, लेकिन खेल के 86वें मिनट में पुणे को सफलता मिली। उसकी तरफ से मट मिल्स ने शानदार गोलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। बाकी बचे समय में जमशेदपुर की टीम ने खेल को ड्रॉ कराने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। इसी के साथ यह मुकाबला 2-1 से पुणे ने अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed