{"_id":"5c606a34bdec224b7a554e39","slug":"fc-pune-city-and-atk-fc-match-ends-with-draw-by-2-2-in-isl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: एटीके ने आत्मघाती गोल के बाद भी पुणे को ड्रॉ पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: एटीके ने आत्मघाती गोल के बाद भी पुणे को ड्रॉ पर रोका
Sun, 10 Feb 2019 11:45 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
isl
एटीके ने मैच के शुरूआती पलों में आत्मघाती गोल खाने के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र के मैच में रविवार को पुणे को उनके घरेलू मैदान में 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।
विज्ञापन
एफसी पुणे सिटी ने के श्री शिव छत्रपति खेल परिसर स्टेडियम में खेले गए अपने 14वें दौर के मुकाबले में एटीके के डिफेंडर जॉन जॉनसन द्वारा 17वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन
एटीके ने हालांकि 23वें मिनट में जयेश राणे के प्रयास की बदौलत बराबरी कर ली थी और फिर 61वें मिनट में हासिल पेनल्टी पर इंदु गार्सिया के गोल से बढ़त ले ही। पुणे के लिए रोबिन सिंह ने 76वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया।
विज्ञापन
इस मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक हासिल हुआ लेकिन अंक तालिका में किसी को फायदा नहीं हुआ। एटीके 15 मैचों से 21 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है जबकि पुणे 14 मैचों से 15 अंक लेकर सातवें स्थान पर ही बना हुआ है। इस मैच से पहले दोनों टीमों की यही स्थिति थी। इनपुट-भाषा