फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FC Goa sign three-year contract extensions with Brandon Fernandes

इंडियन सुपर लीग: एफसी गोवा ने ब्रेंडन फर्नांडिज के साथ करार को तीन वर्ष बढ़ाया

Sat, 10 Apr 2021 10:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 10 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
FC Goa sign three-year contract extensions with Brandon Fernandes
football - फोटो : सोशल मीडिया

देश की शीर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने ब्रेंडन फर्नांडिज के साथ तीन साल का नया करार किया है जिससे वह 2024 तक इस टीम से जुड़े रहेंगे। यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। इस 26 साल के खिलाड़ी को 2017 के आईएसएल ड्राफ्ट से टीम में शामिल किया था। उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल में मदद करने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


फर्नांडिज ने कहा, ‘मैं चार साल पहले यहां आया था और एफसी गोवा के लिए खेलना हमेशा से खास रहा है। मुझे यहां घर जैसा लगता है। हमने एक साथ कई सफलता हासिल की है और मैं इसे आगे भी जारी रखना चाहूंगा।’ 
विज्ञापन


एफसी गोवा के फुटबॉल निदेशक रवि पुस्कुर ने कहा, ‘टीम से पहली बार 2017 में जुड़ने के बाद उनके खेल में काफी सुधार हुआ है और वह देश के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। पिछले चार साल से वह हमारी सफलता के अहम साझेदार हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed