{"_id":"5be46ff6bdec2269871eee1e","slug":"fc-goa-beat-delhi-dynamos-by-3-2-in-indian-super-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2018: ब्रैंडन, इडु के गोल से एफसी गोवा ने दिल्ली डायनामोज को 3-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2018: ब्रैंडन, इडु के गोल से एफसी गोवा ने दिल्ली डायनामोज को 3-2 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एफसी गोवा
- फोटो : toi
इंडियन सुपर लीग (2018) में गुरूवार को एफसी गोवा और दिल्ली डायनामोज के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। एफसी गोवा ने अंत में दो गोल की बदौलत दिल्ली डायनामोज को 3-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
बिक्रमजीत सिंह के गोल से मेहमान टीम ने छठे मिनट में बढ़त बना ली थी। मैच के 50वें मिनट के बाद गोल ने इडु बेदिया के गोल से टीम ने बराबरी हासिल की। इसके बाद दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोल पोस्ट पर लगातार गोल दागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आखिरकार दिल्ली के लिए लालियानजुआला चांगते ने 70वें मिनट में गोल कर उसे 2-1 से आगे कर दिया। पर ब्रैंडन फर्नांडिज और इडु ने क्रमश: 82वें और 89वें मिनट में गोल कर गोवा को जीत दिलाई। इसी के साथ छह में से चार मैचों में जीत दर्ज करने वाली एफसी गोवा प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन