{"_id":"5f33b92d27bd5e355323f854","slug":"europa-league-2020-shakhtar-donesk-defeated-basel-in-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपा लीग: बासेल को हराकर शख्तार डोनेस्क सेमीफाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरोपा लीग: बासेल को हराकर शख्तार डोनेस्क सेमीफाइनल में
Wed, 12 Aug 2020 03:11 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 12 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शख्तार डोनेस्क ने एकतरफा मुकाबले में बासेल को 4-1 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना इंटर मिलान से होगा। जूनियर मोरेस ने दूसरे ही मिनट में शख्तार को बढ़त दिलाई, जबकि तेसोन ने 22वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन
एलेन पैट्रिक ने 75वें मिनट में युक्रेन की टीम की ओर से पेनल्टी पर तीसरा गोल दागा, जबकि डोडो ने स्कोर 4-0 किया। रिकी वान वोल्फ्सविंकेल ने इसके बाद बासेल की ओर से सांत्वना गोल दागा। कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट को जर्मनी में कम टीमों के साथ खेला जा रहा है। शख्तार की टीम 17 अगस्त को डसेलडोर्फ में इंटर मिलान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। फाइनल इसके चार दिन बाद कोलोन में होगा।
विज्ञापन