फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   eURO CUP: Portugal to take on crotia

क्रोएशियाई शार्क का शिकार करने उतरेगी रोनाल्डो की सेना

Fri, 24 Jun 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
eURO CUP: Portugal to take on crotia
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सही समय पर फॉर्म में आकर अपनी टीम पुर्तगाल को यूरो कप के शुरुआती दौर में बाहर होने से बचा लिया लेकिन अब उसके सामने क्रोएशिया की मजबूत चुनौती होगी जिसे पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने शार्क का नाम दिया है।
विज्ञापन


हंगरी के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ हुए मैच में रोनाल्डो ने दो गोल किए और इसके साथ ही वह चार यूरो चैंपियनशिप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हो गए। इस नतीजे से पुर्तगाल ग्रुप एफ में आइसलैंड और हंगरी के बाद तीसरे स्थान पर रहकर प्री क्वार्टर में पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन


रियल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास अभी और रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह फ्रांस के माइकल प्लाटिनी के यूरोपीय चैंपियनशिप में नौ गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक गोल पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो यह तो मानते हैं कि क्रोएशिया की टीम दमदार है लेकिन वह इस बात से इनकार करते हैं कि उनकी टीम किसी मायने में कमजोर है। उन्होंने कहा कि हमें क्रोएशिया की मजबूत टीम का सामना करना है जिसने दो बार की चैंपियन स्पेन की टीम को हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है लेकिन मुकाबला फिफ्टी-फिफ्टी है।


क्रोएशिया शनिवार को होने वाले मुकाबले में अधिक मजबूत नजर आएगा क्योंकि उसके लुका मोड्रिक चोट से उबरकर फिर मैदान पर उतरेंगे। वह स्पेन के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed