फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   euro cup: england beat wales by 2-1

यूरो कप: इंग्लैंड की जीत में चमके वार्डी और स्टरिज

Fri, 17 Jun 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
euro cup: england beat wales by 2-1
फुटबॉल (डेमो)

जेमी वार्डी और डेनियल स्टरिज के शानदार गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने वेल्स को 2-1 से हराकर यूरो कप 2016 में अपनी पहली जीत दर्ज की। स्टार खिलाड़ी गारेथ बेल ने 42वें मिनट में फ्री किक पर बेहतरीन गोल कर वेल्स को बढ़त दिला दी थी।

विज्ञापन


इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी की। इंग्लैंड की ओर से वार्डी ने 56वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी दिला दी। स्कोर बराबरी के बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


दोनों ने इस दौरान कई अच्छे मूव भी बनाए लेकिन बाजी स्टरिज के हाथ लगा जिन्होंने (90+1:03 मिनट) में गोल कर इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। इंग्लैंड ने अपना पहला मुकाबला रूस के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था जबकि वेल्स ने अपने शुरुआती मुकाबले में स्लोवाकिया को 2-1 से पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम 2 मैचों से 4 अंक अर्जित कर ग्रुप-बी में शीर्ष पर है जबकि वेल्स की टीम 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अब इंग्लिश टीम अपने तीसरे मुकाबले में स्लोवाकिया से भिड़ेगी जबकि वेल्स की टीम इसी दिन रूस के खिलाफ खेलेगी। 

अल्बानिया को हरा फ्रांस अंतिम-16 में
मार्सेले में हुए मैच में एंटोनी ग्रीजमैन और दिमित्री पायेट के अंतिम क्षणों में किए गए दो गोलों की बदौलत मेजबान फ्रांस ने अल्बानिया को 2-0 से हराकर यूरोपियन चैंपियनशिप के अंतिम-16 में जगह बना ली है। एटलेटिको मैड्रिड क्लब के लिए खेलने वाले फॉरवर्ड ग्रीजमैन ने 90वें मिनट में हेडर के सहारे गोल कर फ्रांस को पहली सफलता दिलाई।

मैच के हीरो रहे वेस्ट हैम यूनाइटेड क्लब की ओर से खेलने वाले दिमित्री पायेट ने अल्बानिया के डिफेंस को भेदते हुए स्टोपेज टाइम में शानदार गोल दागा। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह मुकाबला गोलरहित छूटेगा। फ्रांस ने अपने पहले मुकाबले में भी आखिरी समय में गोल दागकर जीत दर्ज की थी।


रोमानिया के खिलाफ फ्रांस ने पहले मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की थी। दोनों मैचों में देरी से किए गए गोल पर मिली जीत से फ्रांसीसी टीम पर अब सवाल उठने लगे हैं कि दिदिएर देसचैम्प्स की टीम अपनी सरजमीं पर यूरो कप जीतने का 1984 और 1998 वाला कमाल दोहरा सकेगी या नहीं। फ्रांस का सामना अब रविवार को स्विट्जरलैंड से होगा। स्विट्जरलैंड ने अपने पहले मुकाबले में अल्बानिया को 1-0 से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसने रोमानिया से 1-1 से ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed