फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   english premiere league

इंग्लिश प्रीमियर लीग: आर्सेनल शीर्ष पर पहुंचा

Tue, 29 Dec 2015 05:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Dec 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन

आर्सेनल फुटबॉल क्लब ने एएफसी बोर्नेमाउथ को हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


सोमवार रात ईपीएल के तहत को खेले गए एक मुकाबले में आर्सेनल ने बोर्नेमाउथ को 2-0 से पराजित किया। आर्सेनल की ओर से मैच के 27वें मिनट में अरमांडो गैब्रियल ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद मेसूत ओजिल ने 63वें मिनट में गोल कर आर्सेनल की बढ़त को दोगुना कर दिया। इससे पहले, बॉक्सिंग डे के मौके पर पिछले मुकाबले में आर्सेनल को साउथैम्पटन ने 4-0 से करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


इस जीत से आर्सेनल के 19 मैचों में 39 अंक हो गए हैं जबकि लीसेस्टर के 19 मैचों में 38 अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

बोर्नेमाउथ के 19 मैचों में 20 अंक हैं और वह 16वें स्थान पर है। एक अन्य मुकाबले में वेस्टहैम ने साउथैम्पटन को 2-1 से पराजित किया। वेस्टहैम की ओर से माइकल एंटोनियो ने 69वें और एंडी कारोल ने 79वें मिनट में गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed