{"_id":"6b21f5c167abee36da416576f27e6728","slug":"english-premier-league-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर सिटी को हराकर शीर्ष पर पहुंचा लीसेस्टर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैनचेस्टर सिटी को हराकर शीर्ष पर पहुंचा लीसेस्टर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 07 Feb 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीसेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के तहत शनिवार रात खेले गए एक मुकाबले में खिताब की प्रबल दावेदार में से एक मैनचेस्टर सिटी को 3-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
विज्ञापन
इस जीत के बाद लीसेस्टर के 25 मैचों में 53 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। लीसेस्टर की ओर से रोबर्ट हत्ज ने दो गोल किए।
मुकाबले को शुरू हुए अभी तीन मिनट ही हुए थे कि हत्ज ने पहला गोल दागकर लीसेस्टर को शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद रियाद माहरेज ने 48वें मिनट में गोल कर लीसेस्टर की बढ़त को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
हत्ज ने 60वें मिनट में एक और गोल कर लीसेस्टर को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मैनचेस्टर सिटी की ओर से सर्गियो अगुएरो ने 87वें मिनट में एक गोल किया।
हार के बाद मैनचेस्टर सिटी के 25 मैचों से 47 अंक हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। एक अन्य मुकाबले में एवर्टन ने स्टोक सिटी को 3-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
टोरेस ने दागा 100वां गोल, एटलेटिको ने एबार को हराया
वहीं, मैड्रिड में एटलेटिको मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने ला लीगा के तहत खेले गए एक मुकाबले में शनिवार को एबार को 3-1 से पराजित कर दिया। इस दौरान एटलेटिको के स्टार खिलाड़ी फर्नांडो टोरेस ने अपना 100वां गोल दागा।
एटलेटिको की ओर से जोस मारिया गिमेनेज ने 56वें, निगुएज सॉल ने 63वें और टोरेस ने मैच के आखिरी मिनट में गोल दागा। एबार की ओर से सर्जियो केको ने 46वें मिनट में एकमात्र गोल किया।