फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English premier league: Manchester united beats Aston villa, Champions league hopes still alive

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने एस्टन विला को हराकर चैंपियंस लीग की उम्मीदें बरकरार रखी

Fri, 10 Jul 2020 05:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 10 Jul 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
English premier league: Manchester united beats Aston villa, Champions league hopes still alive
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रूनो फर्नांडिस के विवादास्पद गोल से शुरुआती बढ़त बनाने वाले मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में एस्टन विला को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान और चैंपियंस लीग में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी।

विज्ञापन


यूनाईटेड की यह प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत है, लेकिन उसने 27वें मिनट में विवादास्पद परिस्थितियों में बढ़त बनाई। फर्नांडिस की वजह से यूनाईटेड को पेनल्टी मिली थी, लेकिन तब इस खिलाड़ी ने स्वयं भी फॉउल किया था।
विज्ञापन


फर्नाडिस ने इस पेनल्टी को गोल में बदलने में गलती नहीं की और फिर 58वें मिनट में पॉल पोग्बा को टीम की तरफ से तीसरा गोल करने में भी मदद की। इस बीच पहले हाफ के इंजुरी टाइम में 18 वर्षीय मैसन ग्रीनवुड ने दूसरा गोल किया था। यूनाईटेड अब भी पांचवें स्थान पर बना हुआ है, लेकिन वह अब चौथे स्थान पर काबिज लीस्टर सिटी से केवल एक अंक पीछे है। अभी चार दौर के मैच बचे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी पर अगर यूरोपीय लीग में खेलने का दो साल का प्रतिबंध नहीं हटता तो फिर पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम भी चैंपियंस लीग में जगह बना देगी। इस बीच टोटेनहैम ने बोर्नमाउथ से गोलरहित ड्रॉ खेला जो कि उसका लीग की वापसी के बाद सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।

टोटेनहैम के 34 मैचों में 49 अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है। एक अन्य मैच में डैनी इंग्स ने सत्र का 19वां गोल दागकर खुद को गोल्डन बूट की दौड़ में बनाए रखा। उनके प्रयास से साउथैम्पटन ने एवर्टन को 1-1 से ड्रॉ पर रोका, उन्होंने 31वें मिनट में गोल किया, लेकिन रिचार्लीसन ने मध्यांतर से ठीक पहले एवर्टन की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया।


लीवरपूल के कप्तान हेंडरसन चोट के कारण पूरे सत्र के लिए बाहर
लीवरपूल के कप्तान जॉर्डन हेंडरसन बाएं घुटने की चोट के कारण पूरे सत्र में टीम के लिए मैदान पर नहीं उतर सकेंगे। टीम के मैनेजर जरगेन क्लॉप ने यह जानकारी दी। इंग्लैंड के इस मिडफील्डर को बुधवार को प्रीमियर लीग में ब्राइटन के खिलाफ मैच के दूसरे हाफ में चोट लगी थी। लीवरपूल ने इस मैच को 3-1 से जीता था।क्लोप ने कहा कि हेंडरसन को सर्जरी करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होने कहा, ‘वह इस सत्र में नहीं खेलेंगे, लेकिन मैं इस बात को लेकर सकारात्मक हूं कि नये सत्र की शुरूआत में वह हमारे साथ होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed