{"_id":"7b88f12e758fe3c5435f2f0ec3c981fa","slug":"english-premier-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर यूनाइटेड की स्टोक सिटी पर शानदार जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैनचेस्टर यूनाइटेड की स्टोक सिटी पर शानदार जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Feb 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के तहत खेले गए एक मुकाबले में मंगलवार रात स्टोक सिटी को 3-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
मैनचेस्टर की ओर से जेसी लिंगार्ड ने मैच के 14वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
इसके बाद एंथनी मार्शल ने 23वें मिनट में गोल कर मैनचेस्टर की बढ़त को दोगुना कर दिया। वायने रूनी ने 53वें मिनट में गोल किया और मैनचेस्टर के स्कोर को 3-0 कर दिया।
स्टोक सिटी की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इस जीत से मैनचेस्टर के 24 मैचों से 40 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
स्टोक के 24 मैचों में 33 अंक हैं और वह तालिका में नौवें स्थान पर है।