फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English premier league: Another victory for Liverpool, near to create another record

इंग्लिश प्रीमियर लीग: लिवरपूल की एक और जीत, रिकॉर्ड अंक हासिल करने के करीब

Thu, 09 Jul 2020 01:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 Jul 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
English premier league: Another victory for Liverpool, near to create another record
लिवरपूल - फोटो : ट्विटर

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुके लिवरपूल ने ब्राइटन को 3-1 से हराकर एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। मैनचेस्टर सिटी ने 2018 में 100 अंक हासिल किए थे, लेकिन जर्गेन क्लॉप की अगुवाई वाली लिवरपूल की टीम अगर बाकी बचे अपने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज करती है तो वह इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

विज्ञापन


लिवरपूल को अभी बर्नले, आर्सनल, चेल्सी और न्यूकास्टल से मैच खेलने हैं। ब्राइटन के खिलाफ मैच में लिवरपूल की तरफ से मोहम्मद सालेह (आठवें और 76वें मिनट) ने दो जबकि जोर्डन हैंडरसन (आठवें) ने एक गोल किया। ब्राइटन की तरफ से एकमात्र गोल लींड्रो ट्रोसार्ड ने 45वें मिनट में किया। पिछले 30 वर्षों में पहली बार खिताब जीतने वाले लिवरपूल के अब 34 मैचों में 92 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के इतने ही मैचों में 69 अंक हैं। सिटी ने एक अन्य मैच में न्यूकास्टल को 5-0 से करारी शिकस्त दी। शैफील्ड यूनाईटेड ने वॉल्व्स को 1-0 से हराकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। अब वह वॉल्व्स से केवल एक अंक पीछे है। एक अन्य मैच में बर्नली ने वेस्ट हैम को 1-0 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed