{"_id":"619a461b8046cc7e4fc10adea52947ea","slug":"english-preimere-league-matches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूनी का 'डबल' भी मैनचेस्टर को नहीं दिला सका जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रूनी का 'डबल' भी मैनचेस्टर को नहीं दिला सका जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर यूनाइटेड को न्यू कैसल यूनाइटेड के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
सेंट जेम्स पार्क में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा।
मैच का पहला गोल मैनचेस्टर की ओर से स्टार फुटबॉलर वायने रूनी ने पेनाल्टी के सहारे नौवें मिनट में किया। इसके बाद जेसे लिंगगार्ड ने 38वें मिनट में गोल कर मैनचेस्टर की बढ़त को दोगुना कर दिया।
न्यू कैसल की ओर से गिर्योगिनिओ वीजनाल्डम ने 42वें मिनट में गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। न्यू कैसल की ओर से एलेक्जेंडर मित्रोविक ने 67वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रूनी ने 79वें मिनट में एक और गोल कर मैनचेस्टर को 3-2 से आगे कर दिया।
न्यू कैसल की ओर से पी डुमेट ने मैच के आखिर में 90वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।
मैनचेस्टर के 21 मैचों से 34 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है जबकि न्यू कैसल के 21 मैचों से 18 अंक हैं और वह 18वें स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
एस्टन विला जीता
एक अन्य मुकाबले में एस्टन विला ने क्रिस्टल पैलेस को 1-0 से हरा दिया। विला पार्क में खेले गए इस मुकाबले में एस्टन विला की ओर से जोलेन लेसकॉट ने मैच के 58वें मिनट में गोल किया।
इस हार के बाद क्रिस्टल के 21 मैचों में 31 अंक हो गए हैं और वह सातवें स्थान पर खिसक गया है जबकि एस्टन विला के 21 मैचों से 11 अंक हैं और वह 20वें स्थान पर है।