{"_id":"59dd32254f1c1bc1678b515f","slug":"england-will-play-against-mexico-to-enter-in-knockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 WC : मेक्सिको से भिड़ंत आज, नॉकआउट में प्रवेश के इरादे से उतरेगा इंग्लैंड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 WC : मेक्सिको से भिड़ंत आज, नॉकआउट में प्रवेश के इरादे से उतरेगा इंग्लैंड
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड अंडर-17 वर्ल्ड कप टीम
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप में बुधवार को मेक्सिको के खिलाफ विजय अभियान जारी रख नॉकआउट में प्रवेश करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दो बार की पूर्व चैंपियन मेक्सिको को मौजूदा टूर्नामेंट में अपने पहले मुकाबले में इराक से 1-1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा था जबकि इंग्लैंड ने चिली को 4-0 से पराजित किया था।
मेक्सिको के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। क्योंकि उसे अगले राउंड में प्रवेश के लिए यह मैच जीतना ही होगा। ग्रुप एफ में फिलहाल इंग्लैंड तीन अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि मेक्सिको एक अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं इसी ग्रुप में एक अन्य मुकाबला इराक और चिली के बीच इसी मैदान पर खेला जाना है।
ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप, जिसमें 5 टीमों पर होंगी सबकी निगाहें
विज्ञापन
इराक जहां एक अंक लेकर तीसरे नंबर पर है तो चिली का खाता अभी नहीं खुला है और वह ग्रुप में आखिरी स्थान पर है और अगले मैच में शिकस्त उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। इंग्लैंड फिलहाल इस ग्रुप की सबसे मजबूत टीम है और वह बिना किसी परेशानी के नॉकआउट में स्थान पक्का करने का प्रयास करेगी।
पिछली जीत के बाद उसका हौसला भी बुलंद है और वह इसी मैदान पर अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। चिली के खिलाफ दो गोल दागने वाले जेडन सांचो पर इस बार भी अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा जिनपर इंग्लैंड की टीम सबसे अधिक भरोसा करती है।