{"_id":"fac77e88615ef52ba6c683457a92b493","slug":"england-beat-switzerland-2-0-in-euro-qualifier-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप की हार से उबरा इंग्लैंड, स्विस टीम को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वर्ल्ड कप की हार से उबरा इंग्लैंड, स्विस टीम को हराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 09 Sep 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की है।
इंग्लैंड ने यूरो कप के लिए हो रहे क्वालीफाइंग के अपने पहले मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 2-0 से हरा दिया। इंग्लैंड की इस जीत में डैनी वेल्डेक का अहम योगदान रहा जिन्होंने दोनों गोल दागे।
वर्ल्ड कप में बेहद खराब खेल दिखाने वाली इंग्लैंड पर इस मैच से पहले खासा दबाव था क्योंकि फीफा रैंकिंग में वह 20वें स्थान पर है जबकि स्विस टीम की रैंकिंग नौंवी है।
इंग्लैंड को 70वें मिनट में उस समय बढ़त मिली जब डैनी वेल्डेक ने पहला गोल दाग दिया। मैच का दूसरा गोल खेल के इंजरी टाइम यानी 94वें मिनट में हुआ।
एक अन्य मुकाबले में ग्रुप-ई में लिथुआनिया ने 2-0 से और एस्तोनिया ने स्लोवेनिया को 1-0 से हराकर जीत से अपनी शुरुआत की।
फ्रांस में होने वाले यूरो कप 2016 के लिए ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें क्वालीफाई करेंगी।