{"_id":"5f1ceb03795de4203b023d9e","slug":"east-bengal-hopes-of-playing-in-isl-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्ट बंगाल की आईएसएल में खेलने की उम्मीद खत्म, नई टीमों के लिए टेंडर नहीं","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ईस्ट बंगाल की आईएसएल में खेलने की उम्मीद खत्म, नई टीमों के लिए टेंडर नहीं
Sun, 26 Jul 2020 08:01 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल vs रियल कश्मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्ट बंगाल की इस सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खेलने की उम्मीद टूट गई, क्योंकि लीग के आयोजकों ने फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट के आगामी चरण में नई टीमों को नहीं जोड़ने का फैसला किया है। आईएसएल के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड ने शुक्रवार को क्लब प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि वे 10 टीमों के साथ ही खेलेंगे और नई टीमों के लिए टेंडर नहीं निकालेंगे।
विज्ञापन
आईएसएल का 2020-21 चरण कोविड-19 महामारी के चलते एक ही स्टेडियम में नवंबर से मार्च तक खेलना निर्धारित किया गया है। गोवा और केरल इसकी मेजबानी के लिए सबसे आगे हैं। ईस्ट बंगाल के शीर्ष अधिकारी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘कोई अधिकारिक बैठक नहीं हुई थी। आप कह सकते हैं कि ये सब अफवाहें हैं। हमारे लिये अब भी रास्ता खुला है और हम संभावित निवेशक से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन