फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Durand Cup 2021 Brilliant win for Hyderabad FC thrashing Assam Rifles 5-0 in gorup match

डूरंड कप: हैदराबाद एफसी की शानदार जीत, असम राइफल्स को 5-0 से दी शिकस्त

Mon, 13 Sep 2021 10:06 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 13 Sep 2021 10:06 AM IST
सार

डूरंड कप मुकाबले में हैदराबाद एफसी ने असम राइफल्स पर शानदार जीत दर्ज की।. इस मैच में हैदराबाद एफसी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए असम राइफल्स को 5-0 से रौंद दिया। 

विज्ञापन
Durand Cup 2021 Brilliant win for Hyderabad FC thrashing Assam Rifles 5-0 in gorup match
हैदराबाद एफसी बनाम असम राइफल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां मोहन बागान एथलेटिक क्लब मैदान पर असम राइफल्स को 5-0 से करारी शिकस्त देकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।
विज्ञापन


इस हार से असम राइफल्स की टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो गईं।  हैदराबाद को अब्दुल रबीह (सातवें), चांगते (18वें), रोहुलपुइया (21वें) और अरुण कबरबाम (27वें मिनट) ने गोल करके मध्यांतर तक टीम को 4-0 से आगे कर दिया। चांगते ने 87वें मिनट में फ्री किक पर पांचवां गोल दागा।
विज्ञापन


इससे पहले कल्याणी में खेले गए मैच में मौजूदा चैंपियन गोकुलम केरल अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत नहीं कर पाया तथा कई मौके गंवाने के कारण उसे आर्मी रेड के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा। आर्मी रेड ग्रुप डी में चार अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है। गोकुलम ने घाना के रहीम ओसुमानु के नौवें मिनट में किए गए दर्शनीय मैदानी गोल से अच्छी शुरुआत की लेकिन वह आर्मी रेड पर दबाव नहीं बना पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की टीम की तरफ से पी जैन ने 30वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि बिकास थापा ने 43वें मिनट में उसे बढ़त दिला दी। गोकुलम के लिए शरीफ मोहम्मद ने 70वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर बराबर किया। दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन गोकुलम रहीम के गोल से जल्द ही बढ़त हासिल करने में सफल रहा लेकिन जैन के गोल से एकदम से आर्मी रेड का पलड़ा भारी हो गया। थापा के गोल से सेना की टीम मध्यांतर के समय 2-1 से बढ़त पर थी। 


गोकुलम ने दूसरे हाफ में आक्रामक रवैया अपनाया। उसके कप्तान शरीफ मोहम्मद के पास बीच में गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन उनका शॉट क्त्रससबार से टकरा गया। हालांकि जब गोकुलम को पेनल्टी मिली तो शरीफ ने उसे कुशलता से गोल में बदला। गोकुलम ने अंतिम क्षणों में गोल करने के लिये अपनी जीजान लगा दी। उसे मौके भी मिले लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed