फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Domestic football season matches in Scotland postponed for breaking Covid-19 rules

कोविड-19 नियमों को तोड़ने पर स्थगित हुए स्कॉटलैंड में घरेलू फुटबॉल सत्र के मैच

Tue, 11 Aug 2020 11:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 11 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Domestic football season matches in Scotland postponed for breaking Covid-19 rules
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

स्कॉटलैंड में कोविड-19 के नियम तोड़ने पर वहां के एक घरेलू फुटबॉल मैच को टाल दिया गया है। सेल्टिक टीम के एक खिलाड़ी ने बिना जानकारी के स्पेन की यात्रा की और फिर खुद को पृथकवास में नहीं रखा। इस पर सरकार की दखलअंदाजी के बाद स्कॉटलैंड में घरेलू फुटबॉल लीग के कुछ मैचों को टाल दिया गया। देश में फुटबॉल संचालन से जुड़े अधिकारियों की सरकार से बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


स्कॉटलैंड के घरेलू लीग की इस मौजूदा चैंपियन टीम ने मंगलवार को माफी मांगते हुए टीम के खिलाड़ी बोली बोलिनगोली की आलोचना की। बोलिनगोली स्पेन से लौटने के बाद पृथकवास पर गए बिना रविवार को किल्मारनॉक के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरे थे। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन


सेल्टिक से जारी बयान में कहा गया, ‘मौजूदा परिस्थितियों में इससे अधिक गैर जिम्मेदाराना काम की कल्पना करना मुश्किल है और हम इसे स्पष्टीकरण से परे मानते हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के सामने आने के बाद स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री निकोला स्टुर्जन ने चेतावनी दी कि अगर इसके कारण कोविड-19 का मामला बढ़ा तो सुरक्षा प्रतिबंधों के दौरान स्कॉटिश फुटबॉल को मिला विशेषाधिकार खतरे में पड़ जाएगा। बोलिनगोली के मामले के मद्देनजर सरकार ने बुधवार के दो मुकाबलें और शनिवार के एक मैच को टालने का आग्रह किया था। इन तीन में से दो मैच सेल्टिक के है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed