फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Denmark beat Serbia 3-0: The ground where Christian Eriksen suffered a heart attack, scored on same ground on comeback

डेनमार्क ने सर्बिया को 3-0 से हराया: जिस मैदान में क्रिस्टियन एरिक्सन को पड़ा था दिल का दौरा, वापसी कर दागा गोल 

Wed, 30 Mar 2022 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Mar 2022 10:48 PM IST
सार

  • 290 दिन बाद पार्केन स्टेडियम में खेलने के लिए पहुंचे क्रिस्टियन 
  • 9 माह पहले यूरो कप के दौरान डेनमार्क खिलाड़ी को पड़ा था दिल का दौरा  

विज्ञापन
Denmark beat Serbia 3-0: The ground where Christian Eriksen suffered a heart attack, scored on same ground on comeback
क्रिस्टियन एरिक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौ महीने पहले यूरोपीय चैंपियनशिप का मैच खेलते हुए जिस पार्केन स्टेडियम में दिल का दौरा पड़ने से डेनमार्क के खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन गिर पड़े थे, उसी मैदान में मंगलवार रात दर्शकों के अपार समर्थन के बीच एरिक्सन ने वापसी पर गोल दागा। 290 दिन बाद एरिक्सन के उस मैदान पर वापसी करते वक्त दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। इस शानदार मैच में डेनमार्क ने सर्बिया पर 3-0 से जीत हासिल की। मैच में जीत के दौरान सबसे यादगार और भावुक पल तब आया, जब 58वें मिनट में एरिक्सन ने दाएं पैर से करारा शॉट लगाकर टीम के लिए गोल किया और वह अपने घुटनों के बल फिसलकर दर्शकों के साथ जश्न मनाने लगे। 
विज्ञापन

पिछले साल जून में घटी घटना के बाद पार्केन स्टेडियम में एरिक्सन का यह पहला मैच था, जिसमें वह टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। जब 80वें मिनट में उन्हें स्थानापन्न किया गया तब दर्शकों ने खड़े होकर ताली बजाते हुए स्वागत किया। इसके कुछ देर बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। डेनमार्क की ओर से जोकिम म्हले ने 15वें मिनट में गोल कर टीम के लिए पहला गोल किया। इसके बाद दूसरे हॉफ टाइम में 53वें मिनट में जेस्पर लिंडस्ट्रम ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके पांच मिनट बाद एरिक्सन ने गोलकर डेनमार्क की जीत पर मुहर लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने आइवरी कोस्ट को 3-0 से पीटा 
वेम्बले स्टेडियम में इंग्लैंड ने आखिर में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे आइवरी कोस्ट को 3-0 से पराजित किया। इंग्लैंड की ओर से ओली वाटकिंस 30वें मिनट में, कप्तान रहीम स्टर्लिंग ने 45वें मिनट और दूसरे हॉफ के खत्म होने के बाद अतिरिक्त समय के दौरान टायरोन मिंग्स ने (90+3) मिनट में तीसरा गोलकर टीम की जीत पक्की की। वहीं एक अन्य मैच में नीदरलैंड और जर्मनी के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। जबकि फ्रांस ने दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से और स्पेन ने आइसलैंड को भी 5-0 से हराकर करारी शिकस्त दी। बेल्जियम ने भी बुर्किना फासो को 3-0 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed