{"_id":"5f349e1000f233409b1e84fc","slug":"delhi-sudeva-fc-will-play-in-i-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई लीग में खेलेगा दिल्ली का सुदेवा एफसी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आई लीग में खेलेगा दिल्ली का सुदेवा एफसी
Thu, 13 Aug 2020 07:27 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
आईलीग
- फोटो : SOCIAL MEDIA
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली के सुदेवा एफसी और विशाखापत्तनम के श्रीनिधि एफसी दो शहरों के पहले क्लब हैं, जिन्हें आई लीग में खेलने को मंजूरी दी गई। एआईएफएफ की बोली समिति और प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए वीडियो कांफ्रेंस पर बैठक की जिसमें शिलिंग का रिनतिह क्लब ऐसा करने से चूक गया।
विज्ञापन
इन तीन संभावित क्लबों से 31 जुलाई को हुई बैठक में कुछ स्पष्टीकरण मांगे गए थे। सुदेवा जहां 2020-21 सत्र से अपनी यात्रा शुरू करेगा तो वहीं श्रीनिधि 2021-22 सत्र से आई लीग में खेलना शुरू करेगा। एआईएफएफ के अनुसार,‘मांगे गए स्पष्टीकरणों के लिए सौंपे गए दस्तावेजों की छंटनी और पिछली बैठक (31 जुलाई 2020) में संबंधित बोली लगाने वालों के प्रस्तुतिकरण देखने के बाद पीडब्ल्यूसी से सलाह मश्विरे के बाद सुदेवा को आई लीग 2020-21 में खेलने का अधिकार दिया गया। समिति ने श्रीनिधि एफसी को भी 2021-22 से खेलने की अनुमति दी।’
विज्ञापन