{"_id":"63d7b65aae8c3e1b0313fac4","slug":"cristiano-ronaldo-will-not-finish-career-in-saudi-arabia-al-nassr-head-coach-gives-massive-transfer-update-2023-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cristiano Ronaldo: सऊदी अरब में करियर खत्म नहीं करेंगे रोनाल्डो, अल नस्र के कोच ने कहा- इस टीम में जा सकते हैं","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Cristiano Ronaldo: सऊदी अरब में करियर खत्म नहीं करेंगे रोनाल्डो, अल नस्र के कोच ने कहा- इस टीम में जा सकते हैं
Mon, 30 Jan 2023 05:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 30 Jan 2023 05:51 PM IST
सार
रोनाल्डो ने 22 जनवरी को अल नस्र के लिए डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उनकी टीम ने एत्तिफाक को 1-0 से हराया था। इससे पहले रोनाल्डो ने अल नस्र और अल हिलाल की कम्बाइन्ड-11 के साथ लियोनल मेसी की टीम पीएसजी के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच भी खेला था।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल नस्र के साथ ढाई साल का करार कर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को चौंका दिया था। पुर्तगाल के कप्तान ने ब्रॉडकास्टर पियर्स मॉर्गन के साथ एक विवादास्पद इंटरव्यू के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने का फैसला किया था। उस इंटरव्यू में रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हैग की आलोचना की थी।
विज्ञापन
रोनाल्डो ने 22 जनवरी को अल नस्र के लिए डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उनकी टीम ने एत्तिफाक को 1-0 से हराया था। इससे पहले रोनाल्डो ने अल नस्र और अल हिलाल की कम्बाइन्ड-11 के साथ लियोनल मेसी की टीम पीएसजी के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच भी खेला था। हालांकि, 37 वर्षीय रोनाल्डो ने गुरुवार को सऊदी सुपर कप में अपनी टीम को हार से नहीं रोक सके थे। अल नस्र को अल इत्तिहाद के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उनका अल नस्र के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होगा, तब तक रोनाल्डो अपने 40वें जन्मदिन के करीब होंगे। जिसका अर्थ यह हो सकता है कि वह सऊदी अरब में अपना करियर समाप्त कर रहे होंगे, लेकिन अल नस्र के कोच रूडी गार्सिया ऐसा नहीं सोचते हैं। पूर्व फ्रांसीसी फुटबॉलर ने कहा है कि रोनाल्डो यूरोप लौट जाएंगे।
गार्सिया ने कहा- क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अल नस्र से जुड़ना एक सकारात्मक कदम है, क्योंकि वह डिफेंडर्स को तितर-बितर करने में मदद करते हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अल-नस्र में अपना करियर खत्म नहीं करेंगे। वह यूरोप लौट जाएंगे। रोनाल्डो ने मैड्रिड और ट्यूरिन में 12 साल बिताने के बाद 2021 में समर ट्रांसफर विंडो के दौरान अपने दूसरे कार्यकाल के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर यूनाइटेड) पहुंचे थे।
मैन-यू में वापस लौटने के बाद उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 24 गोलों के साथ सीजन का अंत किया था। इनमें से 18 गोल प्रीमियर लीग में थे, जिससे वह गोल्डन बूट की दौड़ में तीसरे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो को प्रीमियर लीग टीम ऑफ द ईयर में भी नामित किया गया था और उन्होंने क्लब के सर मैट बुस्बी प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी हासिल किया।
उनके प्रेरणादायक प्रदर्शन के बावजूद, मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम प्रीमियर लीग में छठे स्थान पर रही थी और UEFA चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने में विफल रही थी। अयाक्स के पूर्व कोच एरिक टेन हैग के आने के बाद रोनाल्डो को बेंच पर बैठाया जाने लगा और उनकी जगह मार्कस रैशफोर्ड को स्टार्टिंग-11 में जगह मिलने लगी। रोनाल्डो 2022-23 प्रीमियर लीग सीजन में 10 मैचों में सिर्फ केवल एक गोल कर सके। इसके अलावा यूरोपा लीग में दो गोल करने में सफल रहे।