फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo top ten goals in football

B'day Spl: यूं ही नहीं कोई रोनाल्डो बन जाता, यहां देखें टॉप-10 गोल

Mon, 05 Feb 2018 09:34 PM IST
सुमित कुमार
सुमित कुमार Updated Mon, 05 Feb 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo top ten goals in football
ronaldo - फोटो : ronaldo

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज 33 वर्ष के हो चुके हैं। उनका जन्म पुर्तगाल के फुंचाल में 5 फरवरी 1985 को हुआ था। मौजूदा समय में रोनाल्डो स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड से खेलते हैं और पुर्तगाल की नेशनल टीम के कप्तान भी हैं। बता दें कि रोनाल्डो को दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में गिना जाता है। लगभग 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फ्री किक लगाने वाला यह नायाब फुटबॉलर मैदान पर कई करिश्माई गोल कर चुका है। बड़े संयोग की बात है कि आज एक और दिग्गज खिलाड़ी ब्राजील के कप्तान नेमार का भी जन्मदिन है।

विज्ञापन


क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पांच बार फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिताब बैलन डी'ओर से नवाजा जा चुका है। साल 2017 में पांचवीं बार उन्होंने इस खिताब पर कब्जा जमाया था। उनके अलावा अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी इस खिताब को पांच बार जीतने में कामयाब हुए हैं। बता दें कि रियाल मैड्रिड के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 427 गोल दागे हैं।

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo top ten goals in football
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : File

इतना ही नहीं ला लिगा लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी रोनाल्डो हैं। ला लिगा लीग में उन्होंने 291 गोल किए हैं। अपने क्लब और कंट्री के लिए खेलते हुए उन्होंने सीनियर लेवल पर अब तक 600 से भी ज्यादा गोल दागे हैं। एक एथलीट होने की वजह से रोनाल्डो अपनी फीजिक को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि रोनाल्डो शराब और सिगेरट से काफी परहेज करते हैं।

इसके अलावा वह दूसरे फुटबॉलर्स की तरह खुद को बेहतर दिखाने के लिए शरीर पर बड़े-बड़े टैटू गुदवाने से भी सख्त परहेज करते हैं। इस शानदार खिलाड़ी की ड्रिब्लिंग और फ्री किक का जवाब दुनिया के किसी गोलकीपर के पास नहीं है। मैदान पर रोनाल्डो का कलात्मक खेल किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकता है।

आइए देखते हैं रोनाल्डो के दस सबसे बेहतरीन गोल:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed