फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo stunning goals record after scoring in Juventus 3-0 victory over Sassuolo

रोनाल्डो ने दागा सीरी ए में सीजन का 18वां गोल, जुवेंटस ने सासुओलो को 3-0 से हराया

Mon, 11 Feb 2019 11:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 11 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo stunning goals record after scoring in Juventus 3-0 victory over Sassuolo
Cristiano Ronaldo

सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सीजन के 18वें गोल के साथ जुवेंटस ने सासुओलो को 3-0 से हराकर सीरी ए 11 अंकों की बढ़त ले ली है। कुल मिलाकर रोनाल्डो अब तक सभी प्रतियोगिताओं में जुवेंटस के लिए 31 मैच खेले हैं जिनमें पुर्तगाली स्टार 20 गोल कर चुके हैं।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते रोनाल्डो के दो गोलों के बावजूद सीरी ए चैंपियन को पर्मा ने बराबरी पर रोक लिया था। चौंतीस वर्षीय रोनाल्डो ने गोल करने के बाद अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी पाउलो डायबला के मास्क जश्न की मिमिक्री भी की। इटालियन लीग के तेइस मैचों में अब तक अजेय जुवेंटस की 20वीं जीत है। 
विज्ञापन


जुवेंटस के लिए 23वें मिनट में सैमी खेदिरा ने खाता खोला और 70वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल कर बढ़त मजबूत कर दी। तीसरा गोल मैच समाप्ति से चार मिनट पहले जर्मनी के ऐमरी कैन ने किया। जुवेंटस ने दूसरे स्थान पर मौजूद नेपोली से मजबूत बढ़त बना ली है। नेपोली को शनिवार को गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जुवेंटस ने एक बार फिर अर्जेंटीना के पाउलो डायबला को शुरुआत में बेंच पर रखा और बाद में उतारा। अंतिम गोल में डायबला और रोनाल्डो दोनों की भूमिका भी रही थी। 


जुवेंटस कोच मैसिमिलयानो एलेगरी ने कहा, 'रोनाल्डो और अर्जेंटीनी डायबाला एक-साथ खेल सकते हैं और आगे खेलेंगे भी लेकिन हमें टीम का संतुलन भी देखना है। कौन उतरेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि आप किसके खिलाफ खेल रहे हैं। सासुओलो की मिडफील्ड बेहद मजबूत है।'

04: गोल किए हैं पिछले तीन लीग मैचों में रोनाल्डो ने 
63: अंक हो चुके हैं सीरी ए में शीर्ष पर मौजूद जुवेंटस के  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed