फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo named Serie A Player of the Year

रोनाल्डो का डंका: इतालवी लीग सीरी ए के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए क्रिस्टियानो

Sat, 20 Mar 2021 11:56 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Mar 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo named Serie A Player of the Year
रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लगातार दूसरी बार इटालियन लीग में श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। ‘गोलमशीन’ के नाम से मशहूर रोनाल्डो ने 2019 में जुवेंटस के लिए अपने पहले सीजन में यह पुरस्कार जीता था। पिछले साल कोविड-19 के चलते यह पुरस्कार घोषित नहीं किया गया। पिछले सीजन में क्रिस्टियानो ने 33 लीग मैचों में 31 गोल दागे और जुवेंटस को लगातार नौवीं बार सीरी ए खिताब जिताने में मदद की।

विज्ञापन


सैंपडोरिया के खिलाफ दिसंबर 2019 में किए उनके गोल को सीजन का श्रेष्ठ गोल चुना गया। रोनाल्डो ने भी कहा कि यह मेरा श्रेष्ठ गोल था। इसके लिए साथियों का शुक्रिया, उनकी मदद के बिना यह संभव नहीं था। सीरी ए में लगातार दूसरे सीजन में तीसरे स्थान और चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची अटलांटा को श्रेष्ठ टीम चुना गया। आमतौर पर पुरस्कार वितरण का शानदार समारोह होता है लेकिन इस बार कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो सका।  
विज्ञापन


जुनून है सफलता का राज 
36 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा कि खाली स्टेडियम में खेलना बहुत मुश्किल है लेकिन मकसद जीतना था और हम इसमें सफल रहे। मैं काफी खुश और खुशकिस्मत हूं। आत्मविश्वास, जुनून और काम करते रहने के जज्बे ने मुझे खेलते रहने की ताकत दी। वर्ना 34, 35 या 40 साल की उम्र में आप जीतने में सफल नहीं हो सकते।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे क्या मिला पुरस्कार 

  • श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: क्रिस्टिना गिरेली, जुवेंटस फारवर्ड
  • श्रेष्ठ प्रशिक्षक: गियान पिएरो गैसपेरिनी, अटलांटा 
  • श्रेष्ठ टीम: अटलांटा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed