कोहली से कई गुना ज्यादा है इनकी आधे दिन की कमाई, जानें कितने अमीर हैं रोनाल्डो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में 14 जून से शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसे में हर किसी की जुबान पर मेसी, रोनाल्डो और नेमार जैसे खिलाड़ियों का नाम है। बता दें कि यह खिलाड़ी न सिर्फ अपने जबर्दस्त खेल के दम पर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों के फहरिस्त में भी गिने जाते है।
इस मामले में पुर्तगाल के शानदार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे आगे हैं। बता दें कि रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पिछले हफ्ते फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में रोनाल्डो की सालाना कमाई 724 करोड़ रुपए आंकी गई है।
इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी उनसे काफी पीछे हैं। विराट 161 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 83वें नंबर पर हैं जबकि रोनोल्डो तीसरी पायदान पर। मोटे अनुमान के अनुसार दो मर्तबा के 'फीफा वर्ल्ड फुटबॉलर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड जीत चुके धनकुबेर रोनाल्डो के पास 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सम्पत्ति है
आपको जानकर शायद हैरानी हो लेकिन ‘जर्मन बुक फुटबॉल लीक्स : द डर्टी बिजनेस ऑफ फुटबॉल’ के आंकड़ों के मुताबिक रोनाल्डो की आधे दिन की कमाई करीब 9,20,000 ब्रिटिश पाउंड यानी 7.62 करोड़ रुपए है। विश्व कप में पुर्तगाल के कप्तान और रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो की कंपनी आइरिश इमेज राइट्स कंपनी और सऊदी टेलीकॉम कंपनी के बीच हुए सौदे के तहत उन्हें साढ़े चार घंटे के फोटो शूट के लिए 7.62 करोड़ रुपए दिए गए थे।
रोनाल्डो को लग्जरी कारों का काफी शौक है और शायद ही दुनिया की कोई ऐसी महंगी कार हो जो रोनाल्डो के पास नहीं। रोनाल्डो के पास लैम्बर्गिनी, रॉल्स रॉयस, एस्टन मार्टिन डीबी 9, पोर्श और बुगाटी शिरॉन जैसी सुपरकार हैं। 19 करोड़ रुपए की बुगाटी की इस सुपरकार शिरॉन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। ये कार महज 42 सेकंड में 261 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाती है।