{"_id":"5a2967464f1c1b6a118b6733","slug":"cristiano-ronaldo-make-a-record-goal-in-uefa-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएफा चैंपियंस लीग में रोनाल्डो ने गोल कर बनाया यह रिकॉर्ड, किया इस दिग्गज की बराबरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूएफा चैंपियंस लीग में रोनाल्डो ने गोल कर बनाया यह रिकॉर्ड, किया इस दिग्गज की बराबरी
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियाल मैड्रिड के स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूएफा चैंपियंस लीग में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके साथ ही रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग के इतिहास में ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबलों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रियाल मैड्रिड ने बोरुसिया डोर्टमुंड 3-2 से करारी शिकस्त दी। रोनाल्डो ने टीम के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया।
विज्ञापन
रोनाल्डो अब छठवीं बार चैंपियंस लीग में टॉप स्कोरर रहे। इस बार उन्होंने अब तक 9 गोल दागे हैं। उन्होंने मैच के 12वें मिनट में गोलकर टीम की बढ़त को 2-0 किया। इस गोल के साथ उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और बार्सिलोना के खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के ग्रुप चरण में किए गए 60 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। ये रोनाल्डो का 6 मैचों में 9वां गोल था। इसके साथ ही वो पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिसने चैंपियंस लीग ग्रुप स्टेज के हर मैच में एक न एक गोल किया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने मलागा को दी मात
विज्ञापन
दूसरी तरफ एक और मुकाबले में फिलिपे कौतिन्हो की शानदार हैट्रिक गोल से लिवरपूल ने स्पार्टक मास्को को 7-0 से मात देकर चैम्पियंस लीग के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की। रियाल पहले से ही लीग के अंतिम-16 में क्वालीफाई कर चुका है।