फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo hotels turn Hospital for Free Coronavirus Treatment

कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए रोनाल्डो ने की पहल,अपने दो होटल को अस्थाई अस्पताल में बदला

Tue, 17 Mar 2020 08:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 17 Mar 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo hotels turn Hospital for Free Coronavirus Treatment
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : याहू

दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विश्व के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने पुर्तगाल के अपने दो होटल को अस्थाई अस्पताल में तब्दील कर दिया है।

विज्ञापन


रोनाल्डो ने लिस्बन और फुंचाल के अपने दोनों सीआर-7 होटल को अस्थाई अस्पताल में बदल दिया है। स्पेन के अखबार मार्का के अनुसार वायरस से संक्रमित लोगों का यहां मुफ्त इलाज किया जाएगा। इस खबर के आने के बाद पुर्तगाल के एक पत्रकार फिलिप केटानो ने रोनाल्डो द्वारा ऐसा कोई भी कदम उठाने की बात को गलत बताया है। इसके बाद मार्का ने इस खबर को अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया।
विज्ञापन


रोनाल्डो के दो होटेल हैं। एक लिस्बन में और दूसरा मदीरा में। उनका फाउंडेशन डॉक्टरों और नर्स को सैलरी का खर्च उठाएगा। कुछ दिन पहव ही रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सावधानी बरतने को कहा था। रोनाल्डो के कल्ब जुवेंटस से खेलने वाले फुटबॉलर डेनियल रुगानी कोरोना की चपेट में आ गए। हालाकि, क्लब ने जानकारी देते हुए कहा कि रुगानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है मगर खबराने की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो ने कहा था कि दुनिया बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रही है। हम सभी को काफी देखभाल और ध्यान देने की जरुरत है। मैं आपसे एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि एक बेटे, पिता और एक फिक्रमंद इंसान के तौर पर मौजूदा हालात पर बात कर रहा हूं जिससे दुनिया प्रभावित है। वर्तमान स्थिति को संभालने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) और देश की सराकारों की सलाह का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed