{"_id":"5991dc744f1c1b97778b467b","slug":"cristiano-ronaldo-hit-with-five-match-ban-for-pushing-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो पर लगा पांच मैचों का प्रतिबंध, रैफरी को दिया धक्का ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो पर लगा पांच मैचों का प्रतिबंध, रैफरी को दिया धक्का
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 15 Aug 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुर्तगाली फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रॉयल स्पेनिश फुटबाल महासंघ ने स्पेनिश सुपर कप के दौरान रैफरी को धक्का देने के लिये आज पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया। स्पेनिश सुपर कप में रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर पहले चरण के मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दरअसल हुआ ये कि उन्होंने बार्सिलोना के खिलाफ गोल का जश्न टी-शर्ट उतारकर मनाया। इसके बाद मैच रेफरी ने उन्हें यलो कार्ड दिखाया। इसके बाद वो रेफरी पर नाराज हो गए ऐसे में रेफरी ने उन्हें दूसरा यलो कार्ड और करियर का दसवां रेड कार्ड दिखाया। रेड कार्ड दिखाने ही वो अगले मैच के लिए प्रतिबंधित हो गए लेकिन इसके बाद रेफरी रिकार्डो डि बुर्गोस बेनगोएतजिया को धक्का देने के लिये चार मैच का प्रतिबंध लगा। इसका मतलब अब वो अगले पांच मैच टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही रोनाल्डो पर 4,500 डालर का जुर्माना भी लगा। लेकिन इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने के लिये उनके पास 10 दिन का समय है।