{"_id":"5bfb04babdec22419b5dde8f","slug":"cristiano-ronaldo-helps-to-juvents-wins-against-spal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो के दम पर जीता जुवेंटस, स्पाल को 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो के दम पर जीता जुवेंटस, स्पाल को 2-0 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
ronaldo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार फॉर्म में चल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मारियो मानजुकिच के गोल के दम पर जुवेंटस ने स्पाल को 2-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल में शीर्ष पर बढ़त बना ली है। यह लगातार दूसरा मौका है जब रोनाल्डो और मानजुकिच ने जुवेंटस के लिए दोनों गोल किए। इन दोनों ने एसी मिलान के खिलाफ 2-0 की जीत में भी गोल किए थे।
विज्ञापन
रोनाल्डो ने तूरिन में 29वें मिनट में मिरालेम यानिच की फ्री किक को गोल में बदला, जबकि मानजुकिच ने 60वें मिनट में एक और गोल दागकर टीम के लिए तीन अंक पक्के किए। इस गोल के साथ रोनाल्डो मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में जिनोआ के क्रिजीस्टोफ पियाटेक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दोनों ने नौ-नौ गोल किए हैं। इंटर मिलान ने केइटा बाल्डो के दो गोल की से फ्रोसिनोन को 3-0 से हराया।
विज्ञापन