Video: रिकॉर्डधारी रोनाल्डो की जादूई हैट्रिक, यूसीएल के क्वार्टरफाइनल में पहुंचा युवेंटस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को जादूई हैट्रिक जमाकर युवेंटस को यूएफा चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया है। युवेंटस ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से मात दी। रोनाल्डो ने मैच के 27वें, 49वें और 86वें मिनट में गोल दागे।
रोनाल्डो यूएफा चैंपियंस लीग के इतिहास में 125 गोल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। युवेंटस को पहले चरण में वांडा मेट्रोपोलिटेनो के हाथों 0-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उसे दमदार जीत की बेहद जरूरत थी। एलियांज स्टेडियम में एटलेटिको की टीम युवेंटस के सामने पूरे मैच के दौरान दबाव में दिखी।
रोनाल्डो अपने चरम पर नजर आए और उन्होंने गोल करने का कोई मौका नहीं गंवाया। पुर्तगाल के स्ट्राइकर ने मैच के 27वें मिनट में हेडर के जरिये पहला गोल दागा। फेडरिको बर्नाडेस्ची की तारीफ भी करनी होगी, जिन्होंने रोनाल्डो को शानदार क्रॉस पास दिया। हाफ टाइम तक युवेंटस ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
दूसरे हाफ में भी रोनाल्डो का बोलबाला रहा। उन्होंने एक और हेडर जमाया और गोल लाइन तकनीक की मदद से युवेंटस की बढ़त 2-0 कर दी। कुछ समय के बाद बर्नाडेस्ची को पेनल्टी एरिया में एटलेटिको के एंजेल कोरेया ने गिराया। इस पर रेफरी ने बेझिझक होकर युवेंटस के पक्ष में पेनल्टी दी। रोनाल्डो ने पेनल्टी को गोल में तब्दील किया और युवेंटस को 3-0 से जीत दिलाते हुए चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया।
i’m convinced ronaldo invented soccer at this point🐐🐐🐐 pic.twitter.com/ekBo31DK0n
— nick foles fan acc (@Mauger32) March 13, 2019
जीत से उत्साहित 33 वर्षीय रोनाल्डो ने मैच के बाद कहा, 'मुझे युवेंटस ने इसी प्रदर्शन के लिए खरीदा है। यह विशेष पल है न सिर्फ मेरे गोल के लिए बल्कि टीम के खेलने के अंदाज के लिए भी। यह चैंपियंस लीग की मानसिकता है। हमने कुछ नहीं जीता, लेकिन यह गौरव का जरिया है, जो दिखाता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। युवेंटस ने मुझे इसलिए खरीदा है, मदद करके और अपना काम करने के लिए। इसलिए मैं बहुत खुश हूं।'
मैनचेस्टर सिटी ने शाल्के को 7-0 से रौंदा
मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को शाल्के को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से रौंदकर चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। सिटी ने पहले चरण में 3-2 से जीत दर्ज की थी और दूसरे चरण में 7-0 से। इसी के साथ क्वार्टरफाइनल में उसने 10-2 के बड़े अंतर के साथ एंट्री की।
सिटी का खाता 35वें मिनट में सर्जियो एगुअरो ने पेनल्टी को गोल तब्दील करते हुए खोला। अर्जेंटीना के फॉरवर्ड ने जल्द ही एक और गोल दागा। इसके अलावा लेरॉय साने रहीम स्टर्लिंग, बर्नाडो सिल्वा, फिल फोडन और ग्रेबिएल जीसस ने गोल करके चैंपियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी को सबसे बड़ी जीत दिलाई।
सिटी की तरफ से सर्जियो एगुअरो ने 35वें और 38वें मिनट में गोल दागे। लेरॉय साने ने 42वें, रहीम स्टर्लिंग 56वें, बर्नाडो सिल्वा 71वें, फिल फोडन 78वें और गेब्रिएल जीसस 84वें मिनट में गोल किए।