चैंपियंस लीग: रोनाल्डो की हैट्रिक से जुवेंटस अंतिम-8 में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर जुवेंटस ने चैंपियंस लीग में अंतिम-16 के दूसरे चरण में एटलेटिको मैड्रिड से 3-0 और कुल 3-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले दौर में 2-0 से हराने वाले जुवेंटस ने रोनाल्डो की चैंपियंस लीग में आठवीं हैट्रिक से एटलेटिको को कोई मौका नहीं देते हुए अगले दौर में जगह बनाई।
27वें मिनट में खोला खाता : रियल मैड्रिड के पूर्व खिलाड़ी रोनाल्डो ने मैच के 27वें मिनट में गोल कर जुवेंटस का खाता खोला। उन्होंने दूसरे हाफ के शुरुआत (49वें मिनट) में ही टीम की बढ़त दोगुनी और मैच खत्म होने से कुछ समय पहले (86वें मिनट) में पेनल्टी को गोल में बदल कर एटलेटिको मैड्रिड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
जीत के बाद किया भद्दा इशारा : जीत के बाद रोनाल्डो ने एटलेटिको के कोच डिएगो सिमोन की तरफ उनके द्वारा पहले दौर के मैच में किए गए अश्लील इशारे की नकल की। सिमोन ने पहले दौर के मैच को 2-0 से जीतने के बाद ऐसा ही इशारा किया था। इसके बाद यूएफा ने उन पर 20,000 यूरो (करीब 15.71 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया था। अब देखना होगा कि रोनाल्डो पर जुर्माना होता है या नहीं।
-13 वर्षों में यह पहला मौका है जब जुवेंटस नॉकआउट के पहले दौर का मैच गवांने के बाद अंतिम आठ में पहुंचा
-08वीं हैट्रिक है यह रोनाल्डो की चैंपियंस लीग में। उन्होंने इस मामले में मेसी की बराबरी की
-124 गोल रोनाल्डो यूरोपियन चैंपियनशिप में अब तक दाग चुके हैं
सिटी ने शाल्के को 10-2 से रौंदा
मैनचेस्टर सिटी ने शाल्के को अंतिम-16 के दूसरे चरण में 7-0 से और कुल 10-2 की जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई। सिटी की यह जीत नॉकनाउट चरण में चैंपियंस लीग के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
रिकॉर्ड बायर्न म्यूनिख के नाम दर्ज है जिसने 2008-09 में स्पोर्टिंग सीपी को 12-1 के अंतर से रौंदा था। सिटी के लिए सर्जियो एगुआरो (35वें, 38वें मिनट), लेरॉय साने (42वें मिनट),रहीम स्टार्लिंग (56वें मिनट), बर्नार्डो सिल्वा (71वें मिनट), फिल फोडेन(78वें मिनट), ग्रेबिएल जीसस (84वें मिनट) ने गोल किए।