फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo has last chance to make Portugal world champion

रोनाल्डो को दिखाना होगा दम, पुर्तगाल को विश्व विजेता बनाने का आखिरी मौका 

Sat, 09 Jun 2018 01:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo has last chance to make Portugal world champion
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मेसी की ही तरह क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपने देश पुर्तगाल के लिए यूरो को छोड़कर कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाए हैं। 33 वर्षीय दुनिया का यह सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्डर तीन बार विश्व कप खेल चुका हैं लेकिन कभी टीम को विश्व विजेता नहीं बना पाया। टीम में उनके रहते सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में सेमीफाइनल में पहुंचना रहा।

विज्ञापन


2010 में टीम प्रीक्वार्टर फाइनल तो ब्राजील में पहले ही दौर में बाहर हो गई। क्लब फुटबॉल के किंग रोनाल्डो के पास पुर्तगाल को पहली बार विश्व विजेता बनाने का शायद यह आखिरी मौका होगा। इसके बाद शायद ही वह अगले वैश्विक टूर्नामेंट में खेले। ऐसे में फुटबॉल का यह बादशाह चाहेगा कि वह देशववासियों को विश्व कप की ट्रॉफी देकर पुर्तगाली फुटबॉल में एक नई गाथा लिख दे।

विज्ञापन

क्लब के लिए प्रदर्शन 

Cristiano Ronaldo has last chance to make Portugal world champion
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रियल मैड्रिड:  चैंपियंस लीग खिताब : 04 , ला लीगा : 02, कोपा डेल रे : 02, 
-16 ट्रॉफियां रियल के लिए अब तक जीत चुके हैं रोनाल्डो।
-09 खिताब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए जीते हैं जिसमें तीन प्रीमियर लीग खिताब हैं। 
-26 खिताब करियर में रोनाल्डो ने अब तक जीते हैं।
-45 हैट्रिक क्लब की ओर से लगाई हैं।
-573 गोल 761 मैचों में क्लबों की ओर से दागे हैं। 

देश के लिए प्रदर्शन 

Cristiano Ronaldo has last chance to make Portugal world champion
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
खिताब: यूरो कप : 2016
-81 गोल 149 मैचों में पुर्तगाल के लिए किए हैं। 
-04 हैट्रिक पुर्र्तगाल की ओर से दागी हैं। 
-05 बार रिकॉर्ड फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे।
-04 बार यूरोपियन बूट का खिताब जीता।

विश्व कप: 2006, 2010, 2014, गोल : 03 
-13 मैच विश्व कप में रोनाल्डो ने खेले हैं जिसमें से पांच जीते, चार हारे और चार ड्रॉ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed