फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Did Not Vote At FIFA Awards, Know Reason; Lionel Messi Won Best Player Award

FIFA Awards: फीफा अवॉर्ड्स में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को वोट नहीं कर पाए रोनाल्डो, मेसी ने जीता खिताब, जानें वजह

Tue, 28 Feb 2023 10:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Feb 2023 10:39 PM IST
सार

35 साल के मेसी ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के अपने साथी कीलियन एम्बाप्पे और रियल मैड्रिड से खेलने वाले कारिम बेंजेमा को पीछे छोड़कर पुरस्कार अपने नाम किया।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Did Not Vote At FIFA Awards, Know Reason; Lionel Messi Won Best Player Award
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने सोमवार को साल 2022 के लिए बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर का अवॉर्ड जीता। यह कार्यक्रम पेरिस में हुआ और मेसी खुद अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। 2016 से दिए जा रहे इस अवॉर्ड को मेसी ने दूसरी बार जीता। 35 साल के मेसी ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के अपने साथी कीलियन एम्बाप्पे और रियल मैड्रिड से खेलने वाले कारिम बेंजेमा को पीछे छोड़कर पुरस्कार अपने नाम किया। इस पुरस्कार के लिए विजेता का चयन राष्ट्रीय टीम के चुनिंदा कप्तानों और कोचों द्वारा डाले गए वोटों के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन


Lionel Messi, Cristiano Ronaldo Show 'Lack of Respect' for Missing FIFA  Awards | News, Scores, Highlights, Stats, and Rumors | Bleacher Report
विज्ञापन

रोनाल्डो की जगह पेपे ने डाला वोट

एक बात जो हैरान करने वाली थी वह यह थी कि डिफेंडर पेपे ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्थान पर पुर्तगाल के प्रतिनिधि के रूप में वोट डाला। रोनाल्डो ने वोट डालने से इसलिए परहेज किया क्योंकि 2022 फीफा विश्व कप के दौरान कई मैचों में उन्हें स्टार्टिंग प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। इसलिए सीनियर प्लेयर पेपे को अपना वोट डालने का अवसर दिया गया था। पेपे ने पहली पसंद के रूप में फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे को वोट दिया था। उसके बाद उन्होंने क्रोएशिया के लुका मॉड्रिच और फ्रांस के करीम बेंजेमा को वोट दिया।

Pepe: We won it for Ronaldoपेपे और रोनाल्डो यूरो कप 2016 के दौरान

मेसी की बदौलत अर्जेंटीना ने जीता वर्ल्ड कप

इस पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय टीम के कोच और कप्तान के अलावा पत्रकार और फैंस वोट देते हैं। मेसी को यह अवॉर्ड अर्जेंटीना को पिछले साल चैंपियन बनाने और टूर्नामेंट में कुछ अद्भुत गोल करने के लिए दिया गया। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी थी। मेसी ने दोहा में खेले गए फाइनल में दो गोल दागे। हालांकि, फुल टाइम तक मैच 3-3 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराया था।
विज्ञापन

मेसी ने अवॉर्ड लेते हुए क्या कहा?

Cristiano Ronaldo Did Not Vote At FIFA Awards, Know Reason; Lionel Messi Won Best Player Award
ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी ने अवॉर्ड लेते वक्त वर्ल्ड कप में अपनी जीत के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा- पिछला साल मेरे लिए शानदार रहा था। अपने सपने को हासिल करने के लिए मैंने बहुत संघर्ष किया था। अंत में मुझे यह मिल गया और यह मेरे करियर की सबसे खूबसूरत चीज थी। पत्नी एंटोनेला रकुजो के साथ समारोह में पहुंचे मेसी ने कहा- यह हर फुटबॉलर के लिए एक सपना है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो बहुत कम लोग पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed