{"_id":"5c281c7abdec2256e43d275e","slug":"cristiano-ronaldo-brace-helps-juventus-win-against-sampdoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो के डबल से जुवेंटस ने जीत से किया साल का अंत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो के डबल से जुवेंटस ने जीत से किया साल का अंत
Sun, 30 Dec 2018 06:46 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 30 Dec 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोलों की मदद से इटालियन चैंपियन जुवेंटस ने सैंपडोरिया को 2-1 से हराते हुए साल का अंत जीत के साथ किया।
विज्ञापन
क्लब ने सर्दियों के अवकाश पर जाने से पहले 53 अंकों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। रोनाल्डो ने पहला गोल दूसरे मिनट और दूसरा 66वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट से किया। सीरी ए में रोनाल्डो के 14 गोल हो गए हैं।
विज्ञापन
सैंपडोरिया के लिए एकमात्र गोल फैबियो ने 33वें मिनट में किया। शीर्ष पर मौजूद जुवेंटस ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद नेपोली से अपनी बढ़त 12 अंकों की कर ली है। जुवेंट्स के 19 मैचों से 53 अंक हैं।
विज्ञापन