फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Bicycle Kick vs Luxembourg FIFA World Cup Qualifiers match | Overhead Shot Portugal vs Luxembourg

VIDEO: 36 साल के रोनाल्डो ने लगाई करियर की सबसे बेहतरीन बाइसाइकिल किक, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि गोल से चूक गए

Wed, 13 Oct 2021 05:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Oct 2021 05:03 AM IST
सार

अगर रोनाल्डो यह गोल कर देते तो वह इस साल FIFA पुस्कस अवॉर्ड के लिए मजबूत दावेदार हो सकते थे।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Bicycle Kick vs Luxembourg FIFA World Cup Qualifiers match | Overhead Shot Portugal vs Luxembourg
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में लक्जमबर्ग को 5-0 से रौंद दिया। 36 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन शानदार गोल दागे। इस मैच में वह एक और गोल दाग सकते थे, जो शायद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के सबसे बेहतरीन गोल में से एक होता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने 8वें और 13वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। वहीं, 87वें मिनट में हेडर से गोल दागा। उनके पास दूसरे हाफ में 68वें मिनट में एक ही मैच में चार गोल करने का मौका था। दरअसल, तब ब्रूनो फर्नांडीज ने राइट फ्लैंक से रोनाल्डो को शानदार क्रॉस (पास) दिया। 
विज्ञापन


68वें मिनट की घटना
पांच बार के बेलोन डी'ओर विजेता रोनाल्डो ने भी हवा में कलाबाजी दिखाते हुए पहले तो बॉल को रोका, फिर उसे हवा में उछालकर बाइसाइकिल किक लगाई। इसे ओवरहेड किक भी कहते हैं। यह किक एकदम परफेक्ट थी और बॉल गोल की तरफ बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी लक्जमबर्ग के गोलकीपर एंथोनी मॉरिस ने हवा में उछलकर हाथ से गेंद को दूसरी ओर मोड़ दिया। इस गोल के न होने से रोनाल्डो के फैंस काफी निराश दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख भी जाहिर किया। आप भी देखिए...

 

अगर रोनाल्डो यह गोल कर देते तो वह इस साल FIFA पुस्कस अवॉर्ड के लिए मजबूत दावेदार हो सकते थे। भले ही वह गोल नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की है कि वे 36 साल में भी कई जवान फुटबॉलर्स से बेहतर हैं। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed