फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo and Lionel Messi meets in ground ronaldo wrote nice to meet some old friends

Video: मैदान पर लियोनल मेसी से मिलने पहुंचे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लिखा- पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा लगा

Fri, 20 Jan 2023 10:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 10:41 AM IST
सार

पीएसजी और रियाद 11 का दोस्ताना मुकाबला फैंस के लिए बेहद खास था। इस मैच में एक साथ चार सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ी खेल रहे थे। इनमें से तीन खिलाड़ी गोल करने में भी सफल रहे। इस मैच के दौरान रोनाल्डो और मेसी की मुलाकात भी हुई। 
 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo and Lionel Messi meets in ground ronaldo wrote nice to meet some old friends
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लियोनल मेसी की टीम पेरिस सेंट जर्मन ने एक दोस्ताना मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम रियाद 11 को 5-4 से हरा दिया। यह मुकाबला किसी टूर्नामेंट या लीग के लिहाज से कोई मायने नहीं रखता है। दोस्ताना मुकाबले के गोल किसी रिकॉर्ड बुक में नहीं दर्ज होंगे, लेकिन फैंस के दिमाग में यह मैच लंबे समय तक जिंदा रहेगा। इस मैच के दौरान फुटबॉल में मौजूदा समय के दो सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी की मैदान पर मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


इन दोनों दिग्गजों के अलावा पिछले साल फीफा विश्व कप में गोल्डन बूट अपने नाम करने वाले किलियन एम्बाप्पे और ब्राजील के स्टार नेमार भी इस मैच में एक्शन में दिखे। ये चारों मौजूदा समय पर सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी हैं। इनमें से तीन खिलाड़ियों ने मैच के दौरान गोल भी किया। हालांकि, नेमार पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 433 (@433)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकाबले के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनल मेसी से मुलाकात की। दोनों खिलाड़ियों ने पहले हाथ मिलाया फिर गले भी लगे। रोनाल्डो ने इस मैच के बाद कहा कि पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा "मैदान पर वापसी करके और स्कोरकार्ड में अपना नाम देखकर बहुत खुश हूं। कुछ पुराने दोस्तों को देखकर अच्छा लगा।"

View this post on Instagram

A post shared by ESPN FC (@espnfc)



लियोनल मेसी ने भी इस मुलाकात का वीडियो अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया।


 

Cristiano Ronaldo and Lionel Messi meets in ground ronaldo wrote nice to meet some old friends
मेसी और रोनाल्डो गले लगते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
दोस्ताना मैच में पीएसजी ने रियाद 11 को 5-4 से हराया। रियाद 11 की टीम रोनाल्डो के क्लब अह नस्र और इसके प्रतिद्वंद्वी कल्ब अल हिलाल के खिलाड़ियों से बनी थी। इस मैच के तीसरे मिनट में ही मेसी ने गोल कर पीएसजी को 1-0 की बढ़त दिला दी। 34वें मिनट पर रोनाल्डो ने पेनल्टी को गोल में बदल रियाद 11 की मैच में वापसी कराई। 43वें मिनट में पीएसजी के लिए मारक्विनहोस ने गोल किया तो पहले हाफ के इंजरी टाइम में रोनाल्डो ने एक और गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। 

दूसरे हाफ में पीएसजी ने अच्छी शुरुआत की और सर्जियो रामोस ने 54वें मिनट में गोल किया। 56वें मिनट में ह्यून-सू जांग ने गोल कर रियाद की वापसी कराई। 60वें मिनट में एम्बाप्पे ने पेनल्टी को गोल में बदला और पीसएजी फिर आगे हो गई। 78वें मिनट में ह्यूगो एकिटिके ने गोल कर पीएसजी को 5-3 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में तालिस्का ने रियाद के लिए गोल किया, लेकिन वह सिर्फ पीएसजी की बढ़त कम कर सके और पीएसजी ने यह मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed